फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Electricity bill relief scheme implemented, 100% surcharge waiver on lump sum payment

Jalaun News: बिजली बिल राहत योजना लागू, एकमुश्त भुगतान पर शत प्रतिशत सरचार्ज माफी

Thu, 20 Nov 2025 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Electricity bill relief scheme implemented, 100% surcharge waiver on lump sum payment
उरई। विद्युत निगम ने उपभोक्ताओं को राहत देते हुए बिजली बिल राहत योजना 2025 लागू कर दी है। अधिशासी अभियंता प्रथम जितेंद्र नाथ ने बताया कि नेवरपेड और लॉन्ग अनपेड श्रेणी के उपभोक्ताओं को इस योजना से सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि योजना के तहत बकाया राशि एकमुश्त जमा करने पर सरचार्ज में 100 प्रतिशत और मूलधन में 25 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। एक से 31 दिसंबर तक पहले चरण में यह पूरी छूट होगी। दूसरे चरण में 1 से 31 जनवरी तक पंजीकरण कराने पर 20 प्रतिशत छूट होगी। जबकि 1 से 28 फरवरी तक तीसरे चरण में 15 प्रतिशत छूट होगी। जो उपभोक्ता पहले पंजीकरण कराएंगे उन्हें अधिक लाभ मिलेगा। यह योजना घरेलू 2 किलोवाट तक और वाणिज्यिक 1 किलोवाट तक उपभोक्ताओं पर लागू होगी। बिजली चोरी प्रकरणों में भी राजस्व निर्धारण धनराशि पर छूट का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन

जो उपभोक्ता एकमुश्त भुगतान नहीं कर सकते, उनके लिए मासिक किस्तों की सुविधा भी दी गई है। योजना के दौरान ओवर बिलिंग और अंडर बिलिंग के मामलों का संशोधन भी किया जाएगा। अभियंता ने बताया कि योजना का उद्देश्य उपभोक्ताओं को राहत देना व बिजली वितरण व्यवस्था को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। पंजीकरण जनसेवा केंद्र, उपखंड कार्यालय व विभागीय कैश काउंटरों पर कराया जा सकता है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed