फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Electric-water problem started deepening with heat

गर्मी संग गहराने लगी बिजली-पानी की समस्या

Sun, 07 Mar 2021 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Electric-water problem started deepening with heat
इकौना में बैलगाडी में पानी ले जाता ग्रामीण - फोटो : ORAI
उरई। गर्मी की दस्तक के साथ ही गांव व कस्बों में बिजली के साथ साथ पीने के पानी की किल्लत शुरू हो गई है। कस्बों और गांवों में जर्जर बिजली के तार और खराब पड़े हैंडपंप व लीकेज पाइप लाइन से लोगों को दिक्कतें हैं। जिम्मेदार अफसरों से इस संबंध में बातचीत करो तो वे संसाधन का रोना रोते हैं। एक रिपोर्ट-
विज्ञापन

हर साल पानी का संकट, नहीं लेते सुध
कदौरा। ब्लाक क्षेत्र में हर साल लोगों को पानी के संकट से जूझना पड़ता है। स्थिति यह है कि क्षेत्र में हर साल ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए गांवों में टैंकर मंगाने पड़ते हैं। ब्लाक के इकौना, खुट मिली, जरिया, उकरुवा, बबीना, हांसा, आदि गांवों में अधिकांश हैंडपंप खराब पड़े हैं। कुछ गांव तो ऐसे है जहां अभी से लोग बैल गाडियों पर दूर से पीने के पानी लाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि हर साल अधिकारी गर्मी के दिनों में गांवों में आकर बड़ी-बड़ी बातें करते हैं और गर्मी खत्म होते ही इस समस्या पर ध्यान नहीं देते।
विज्ञापन

गर्मी शुरू होती ही बिजली कटौती चालू
सरावन। गर्मी की दस्तक के साथ कस्बे के बिजली सब स्टेशन से जुड़े तीन दर्जन से अधिक गांवों में अंधाधुंध बिजली कटौती शुरू हो गई है। कहने को तो ग्रामीण क्षेत्र में 20 घंटे की आपूर्ति है, लेकिन धरातल पर स्थिति से आठ से 10 घंटे की आपूर्ति ग्रामीणों को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि कटौती का कोई रोस्टर नहीं है। जब चाहे तब बिजली विभाग कटौती कर देता है। वहीं कस्बे में पुराने जर्जर बिजली तार खपच्ची के सहारे बंधे हैं। जो आए दिन कई बार टूटते है। शिकायतों के बाद भी अब तक बिजली विजली विभाग ने नहीं बदले, जिससे ग्रामीणों को आए दिन बिजली संकट से जूझना पड़ता है।

आटा में पानी संकट से जूझ रहे लोग
आटा। कस्बे में खराब पड़े हैंडपंपों के कारण पानी की समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि कहने को तो कस्बे में दो नलकूप लगे है लेकिन वे भी आए दिन बिजली दोष के कारण खराब पड़े रहते हैं। ग्रामीण विनोद, महेंद्र अमित, अभिषेक आदि का कहना है कि अभी यह स्थिति है कि लोगों को हैंडपंप के लिए लाइन लगाी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed