फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   election,voter,DM,postoffice,card

36 हजार वोटरों को डाकिया पहुंचाएगा पहचानपत्र

Sat, 15 Jan 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
election,voter,DM,postoffice,card
उरई। विधानसभा चुनाव में नये मतदाताओं के पास डाक विभाग की मदद से वोटर कार्ड उनके घर तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। जैसे ही वोटर कार्ड आते जा रहे है उन्हें मतदाताओं तक पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

राजस्व विभाग से जुड़े लेखपाल, संग्रह अमीनों की ड्यूटी ग्रामपंचायत वार मतदाता कार्ड की सूची बनाकर उन्हें लिफाफे में बंद कर उन पर डाक टिकट लगाकर डाकघर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है। शनिवार को जिला निर्वाचन कार्यालय में लेखपाल और संग्रह अमीन इस काम में जुटे दिखे। उनका कहना था कि पूरी सावधानी से मतदाता कार्ड लिफाफों में भरे जा रहे हैं। ताकि सभी मतदाताओं के पास वोटरकार्ड पहुंच जाए। कर्मचारियों का कहना है कि तेजी से काम चल रहा है। तीन चार दिनों के भीतर यह काम पूरा कर लिया जाएगा। जिस लिफाफे में वोटर कार्ड भेजा जा रहा है, उसमें मतदाता बनने के फायदे के साथ चुनाव संबंधी जागरुकता के स्लोगन है। बता दें कि इस बार तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 34641 नए वोटर बने है। जबकि 1481 के मतदाता पहचान पत्र संशोधित किए गए हैं। 252 खोने वालों के मतदाता पहचान पत्र बनाए गए हैं। कुल 36374 मतदाता पहचान पत्र बांटे जाने है।
विज्ञापन

------------------
विधानसभा क्षेत्र का नाम नए वोटर बने
माधौगढ़ विधानसभा 9454
कालपी विधानसभा 9728
उरई विधानसभा 15459
-----------------------------------
कुल मतदाता 34641
-------------------------------
फोटो-21-एडीएम पूनम निगम।
राजस्व कर्मियों की लगाई गई ड्यूटी
एडीएम पूनम निगम का कहना है कि नए मतदाताओं तक समय से वोटर कार्ड पहुंचाने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। लिफाफे में वोटर कार्ड डालकर पता लिखकर सभी मतदाताओं तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। चुनाव पूरी पारदर्शिता के साथ होंगे। मतदाताओं को किसी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
फोटो-22-एसके जैन।
डाकिया घर तक पहुंचाने का करेंगे काम
सहायक डाक अधीक्षक एसके जैन का कहना है कि मतदाताओं तक वोटर कार्ड पहुंचाने के लिए निर्वाचन आयोग और डाक विभाग के साथ करार है। जैसे-जैसे मतदाता पहचान पत्र डाक विभाग को प्राप्त होंगे, तत्काल संबंधित डाकिया के माध्यम से छंटनी कर मतदाताओं तक पहुंचा दिए जाएंगे। इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed