फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   election,orai,BDC,polling

5054 कर्मचारी, 367 टेबलों पर करेंगे मतगणना

Sat, 01 May 2021 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
election,orai,BDC,polling
उरई। मतगणना को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सुबह आठ बजे से सभी ब्लाकों में मतगणन शुरू कर दी जाएगी। मतगणना के लिए कुल 5054 कर्मचारी लगाए गए हैं, जो क्रम वार मतगणना करेंगे। वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर शनिवार को सभी ब्लाकों के एआरओ ने मतगणना स्थलों का निरीक्षण की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मतगणना के लिए जिले में कुल 367 टेबलें लगाई गई है।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में दो मई को 25 जिला पंचायत सदस्य, 630 बीडीसी, 574 ग्राम पंचायतें की मतगणना होना है। जबकि इन सीटों के लिए कुल 8732 प्रत्याशी मैदान में है, जिसके भाग्य का फैसला रविवार को मतगणना के बाद हो जाएगा। मतगणना में किसी तरह की कोई चूक न हो इसके लिए प्रशासन पिछले कई दिनों से तैयारी कर रहा है। जिसमें कर्मचारियों के प्रशिक्षण से लेकर, अभिकर्ताओं के पास तक की तैयारी पूर्ण कर ली गई है।
विज्ञापन

वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी कड़े इंतजाम किए गए है। उन्होंने निर्देश दिए है कि प्रत्याशियों के अभिकर्ताओं की गेट पर ही चेकिंग की जाए, साथ ही अनावश्यक रूप से मतगणना स्थल पर भीड़ न लगने दें। निर्देश दिए है कि मतगणना में लगे अभिकर्ता कोविड 19 की गाइड लाइन का अनिवार्य रूप से पालने करें, ऐसा न करने वाले अभिकर्ताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि सभी स्थलों पर सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। किसी भी लापरवाही पर जिम्मेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सीटों पर है, इतने प्रत्याशी
नाम सीट उम्मीदवार
जिला पंचायत 25 309
प्रधान 574 5071
बीडीसी 630 2981
ब्लाक प्रस्तावित टेबलों की संख्या
जालौन -35
रामपुरा - 26
नदींगाव -47
कदौरा -55
डकोर -54
महेवा - 39
कुठौद -40
माधौगढ़ -37
कोंच -34
इन ब्लॉक क्षेत्रों में, इन स्थानों में होगी मतगणना
ब्लाक मतगणना स्थल
डकोर नवीन मंडी परिसर कालपी रोड
जालौन विवेकानन्द इंटर कालेज जालौन
कदौरा स्व. गफूर खां महाविद्यालय कदौरा
महेवा मंडी समिति स्थल कालपी
नदींगांव एमएसडी महाविद्यालय तीतरा खलीलपुर
कोंच एसआरपी इंटर कालेज कोंच
रामपुरा स्व. पं. रामदत्त द्विवेदी महाविद्यालय रामपुरा
माधौगढ़ स्व. वीर बहादुर सिंह महाविद्यालय माधौगढ़
कुठौंद लक्ष्मी देवी महाविद्यालय मदारीपुर
मोबाइल लेकर नहीं जा सकेंगे अभिकर्ता
जिला निर्वाचन अधिकारी के सख्त निर्देश है कि कोई भी अभिकर्ता अपने साथ मोबाइल नहीं ले जा सकेगा। उन्होंने सभी सुरक्षा कर्मियों को निर्देश दिए है कि जो अभिकर्ता नियमों की अनदेखी करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जीत के बाद प्रत्याशी नहीं निकाल सकेंगे जुलूस
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश के तहत कोई भी प्रत्याशी जीत का जश्न व जुलूस नहीं निकालेगा, सभी जीते प्रत्याशियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में उनके घर पर भेजा जाएगा।

एसडीएम ने किया मतगणना स्थल का निरीक्षण
माधौगढ़। एसडीएम सालिकराम, नायब तहसीलदार चंद्रकांत तिवारी, बीडीओ दीपक कुमार, कोतवाल बीएल यादव ने शनिवार दोपहर मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि स्वर्गीय बहादुर सिंह महाविद्यालय में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। मतगणना एजेंटों का थर्मल स्क्रीनिंग के साथ मास्क, सैनिटाइज होने के बाद हाथ में ग्लब्स के साथ मतगणना स्थल में प्रवेश किया जाएगा। एसडीएम सालिकराम ने बताया कि पहले राउंड में न्याय पंचायत धमना के गांव कुरसेड़ा, चितौरा, सुरपतिपुरा, न्याय पचांयत हरौली के हरौली, हैदलपुरा, बिरिया, न्याय पंचायत गोराभूपका में मडोऱी, गोराभूपका, कुंडे, पड़कुला, न्याय पंचायत गोहन में शहबाजपुर, गोहन, गढिया, बिजदुआ, न्याय पंचायत रूदपुरा अकबरपुरा, मिहौनी, मींगनी, महाराजपुरा, न्याय पंचायत मिझौना के असहना, मिझौना, अहेता आदि गांवों की मतगणना पहले राउंड में की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed