फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Elderly murder case remains unsolved even after 15 days.

Jalaun News: 15 दिन बाद भी नहीं खुला वृद्ध हत्याकांड

Wed, 08 Jul 2026 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Elderly murder case remains unsolved even after 15 days.
उरई। गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम पृथ्वीपुरा में खेत पर चारपाई पर सो रहे 75 वर्षीय वृद्ध गिरजाशंकर तिवारी की हत्या के मामले में पुलिस की जांच अभी तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। घटना को 15 दिन से अधिक समय बीत जाने के बावजूद हत्यारों का कोई सुराग न मिलने से परिजनों और ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि 22 जून की रात गिरजाशंकर तिवारी अपने खेत पर बने ट्यूबवेल के पास चारपाई पर सोने गए थे। अगले दिन सुबह उनका शव संदिग्ध परिस्थितियों में चारपाई पर पड़ा मिला था। वृद्ध की हत्या की खबर फैलते ही गांव में सनसनी फैल गई थी। सूचना मिलने पर गोहन थाना पुलिस, क्षेत्राधिकारी तथा फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की थी और आवश्यक साक्ष्य जुटाए थे।
विज्ञापन


घटना के बाद पुलिस ने परिजनों, रिश्तेदारों और गांव के कई लोगों से पूछताछ की। मोबाइल कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी पहलुओं की भी जांच की जा रही है, लेकिन अब तक पुलिस किसी निष्कर्ष तक नहीं पहुंच पाई है। मामले में न तो किसी की गिरफ्तारी हुई है और न ही हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि गांव में इस तरह की घटना ने लोगों को दहशत में डाल दिया है। वहीं परिजनों का आरोप है कि पुलिस की जांच की रफ्तार धीमी है, जिसके कारण अभी तक हत्यारे कानून की गिरफ्त से बाहर हैं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मामले के शीघ्र खुलासे की मांग की है।

सीओ अंबुज यादव का कहना है कि मामले के खुलासे के लिए टीमें लगी हैं, जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed