{"_id":"5efa34098ebc3e42d214ca14","slug":"elderly-death-in-jhansi-six-found-including-chc-personnel-infected-orai-news-knp5683473118","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग की झांसी में मौत, सीएचसी कर्मी समेत छह मिले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग की झांसी में मौत, सीएचसी कर्मी समेत छह मिले संक्रमित
विज्ञापन
कोंच स्थित रामगंज के कंटेनमेंट जोन में लगी भीड़ और अपनी अपनी दुकानों के सामने जमा दुकानदार
- फोटो : ORAI
बुजुर्ग की झांसी में मौत, सीएचसी कर्मी समेत छह मिले संक्रमित
जालौन। बुंदेलखंड में कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जालौन में एक बुजुर्ग संक्रमित की जहां मौत हो गई, वहीं छह कोरोना पॉजिटिव और मिले। जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या 175 हो गई है, जिसमें 120 ठीक हो गए हैं। जबकि 8 की मौत हुई और सिर्फ 47 एक्टिव केस हैं।
जालौन जिले के उरई के मोहल्ला बघौरा निवासी एक सत्तर साल के बुजुर्ग की रविवार को झांसी में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। उनकी कोरोना रिपोर्ट सोमवार को आई, जिसमें वह संक्रमित निकले। बुजुर्ग को भर्ती करते समय झांसी में ही कोरोना टेस्ट कराया गया था। वहीं, कोंच तहसील के नदीगांव स्थित सीएचसी का एक कर्मी और पॉजिटिव निकला। इस सीएचसी का एक कर्मी रविवार को भी पॉजिटिव निकला था। इसके अलावा कैलिया गांव निवासी गुजरात से लौटे 25 वर्षीय युवक की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि उरई के मातापुरा मोहल्ले की एक 52 वर्षीय महिला भी संक्रमित निकली। महिला कुछ दिन पूर्व इलाहाबाद से लौटी है।
इसके अलावा सूर्यानगर, उरई की महिला और तुलसी नगर की युवती और एक अन्य शख्स कोरोना पॉजिटिव निकला। जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या 175 हो गई, जिसमें 120 ठीक हो चुके हैं। यहां कोरोना से आठ लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 47 एक्टिव केस हैं। डीएम डॉ. मन्नान अख्तर ने बताया कि सभी संक्रमितों के संपर्कियों के सैंपल लिए जा रहे हैं। इसके अलावा मोहल्लों और ग्रामीण इलाकों को सैनिटाइज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
वहीं सीएमओ डा. अल्पना बरतारिया ने बताया कि संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश कर सैंपल लिए जा रहे हैं। कोंच तहसील के ग्रामीण इलाके कैलिया में विशेष सतर्कता बरती जा रही है, ताकि संक्रमण आगे न फैले। इसके अलावा मृतक के परिवार के लोगों के भी सैंपल लिए जा रहे हैं।