फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Eight new corona infected and found

Jalaun News: कोरोना के आठ नए संक्रमित और मिले

Wed, 19 Apr 2023 01:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 19 Apr 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Eight new corona infected and found
उरई। जिले में कोरोना का संक्रमण थम नहीं रहा है। मंगलवार को आठ नए केस सामने आने के बाद से फिलहाल सक्रिय केस 90 हो गए हैं।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को 585 लोगों की एंटीजन जांच की गई। इसमें आठ लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि 373 लोगों के सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए हैं। दो मरीज ठीक हुए हैं। सीएमओ डॉ एनडी शर्मा ने बताया कि कोरोना से निपटने के लिए तैयारियां कर ली गई है।
एल 2 हॉस्पिटल में 300 और एल वन हॉस्पिटल में 180 बेड रिक्त है। जो भी कोरोना के मरीज आए है। वह सभी होम आइसोलेशन में है। उन पर चिकित्सीय टीम लगातार नजर रखे हुए है। उन्होंने कहा कि यदि होम आइसोलेशन में किसी मरीज का ऑक्सीजन लेवल 94 से कम होता है तो उसे तत्काल हॉस्पिटल में भर्ती होना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें। मास्क लगाकर रखे। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें। खांसी, बुखार, गले में दिक्कत या अन्य समस्या होने पर तत्काल कोरोना संबंधी जांच कराए। उन्होंने कहा कि सभी स्वास्थ्य इकाइयों को निर्देशित कर दिया गया है कि कोरोना मरीजों की जांच में किसी तरह की कोताही न बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed