फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   E-rickshaw drivers remained on strike even after DM's assurance

Jalaun News: डीएम के आश्वासन के बाद भी हड़ताल पर रहे ई-रिक्शा चालक

Tue, 04 Apr 2023 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Apr 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
E-rickshaw drivers remained on strike even after DM's assurance
उरई। ई रिक्शा के रजिस्ट्रेशन की बाध्यता समाप्त करने की मांग को लेकर दूसरे दिन मंगलवार को भी ई-रिक्शा चालक हड़ताल पर रहे। इसके चलते सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बस स्टैंड से लेकर आंबेडकर चौराहा तक और स्टेशन रोड पर सन्नाटा छाया रहा।
विज्ञापन

बता दें कि लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन के नाम पर यातायात और परिवहन अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए ई-रिक्शा चालक सोमवार को सड़क पर उतर आए थे और डीएम को चार सूत्री ज्ञापन सौंपा था। डीएम चांदनी सिंह के आश्वासन के बाद मंगलवार को चालकों ने प्रदर्शन खत्म कर दिया था। मंगलवार को फिर से चालकों ने मेडिकल चौराहे पर प्रदर्शन किया और पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस उनके साथियों को परेशान कर रही है। इसके बाद दो दर्जन से अधिक चालकों ने प्रदर्शन किया। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग रिक्शा न मिलने से पैदल सड़क पर जाते हुए दिखाई दिए। अगर कोई रिक्शा चालक चलाता हुआ दिखाई दे रहा था। तो चालक उसको चलाने नहीं दे रहे थे।
विज्ञापन

बेवजह सवारियों को परेशान करने, गाली गलौज करने पर कोतवाली पुलिस ने मत्यसेंद्र गोस्वामी, जगत सिंह, रामकुमार व दो अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल शिवकुमार सिंह ने बताया कि कुछ चालक बेवजह सवारियों को परेशान कर रहे थे। उनके साथ गाली गलौज की। जिसके चलते कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed