{"_id":"677437d901a9eacd210c732e","slug":"dumper-collided-with-the-vehicle-ahead-driver-died-orai-news-c-224-1-ori1005-124027-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: आगे चल रहे वाहन से टकराया डंपर, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: आगे चल रहे वाहन से टकराया डंपर, चालक की मौत
Tue, 31 Dec 2024 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Tue, 31 Dec 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
जालौन। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर छिरिया सलेमपुर के पास अज्ञात वाहन से डंपर टकराया। हादसे में डंपर चालक की मौत हो गई। जबकि परिचालक को हल्की चोटें आई हैं।
फतेहपुर सीकरी के थाना किरावली के ग्राम सिंगारपुर निवासी जितेंद्र कुमार (32) पुत्र भूरे सिंह फतेहपुर सीकरी से डंपर से मौरंग लेने के लिए चकासी जा रहे थे। उनके साथ परिचालक सोनू पुत्र चोब सिंह निवासी तेहवा रावत जनपद फतेहपुर सीकरी भी था। मंगलवार की दोपहर दो बजे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के किमी संख्या 201 छिरिया सलेमपुर के पास उनका डंपर आगे जा रहे अज्ञात वाहन से टकरा गया। टक्कर के बाद आगे चल रहा वाहन निकल गया।
जबकि, टक्कर लगने से जितेंद्र के डंपर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक जितेंद्र कुमार गंभीर रूप घायल हो गए जबकि परिचालक सोनू को मामूली चोटें आईं। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की एंबुलेंस सेवा से गंभीर रूप से घायल जितेंद्र को सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।