फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Due to heavy rains in Konch, Malanga drain overflowed, water filled in the localities

Jalaun News: कोंच में भारी बारिश से मलंगा नाले में उफान, मोहल्लों में पानी भरा

Tue, 05 Aug 2025 01:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Due to heavy rains in Konch, Malanga drain overflowed, water filled in the localities
कोंच। लगातार बारिश के चलते सोमवार तड़के मलंगा नाले का जलस्तर तेजी से बढ़ा और यह सीमाएं पार करते हुए आसपास के रिहायशी इलाकों में घुस गया। नाले के पानी ने गोखले नगर, मालवीय नगर और गांधी नगर में सड़कों से लेकर दरवाजों तक पानी भर दिया।
विज्ञापन

कई घरों में लोग और मवेशी फंसे हुए हैं, और उनके सामने अब भोजन और सुरक्षा की समस्या भी खड़ी हो गई है। इसी बीच, पास की घुसिया नहर भी ओवरफ्लो होकर आसपास के इलाकों में कटाव करने लगी थी। लोगों में नहर टूटने का डर फैल गया था, लेकिन प्रशासन ने समय रहते मौके पर पहुंचकर कटान बंद करा दी और स्थिति को संभाला। बारिश के पानी ने लंका विजय हनुमान मंदिर, शनि मंदिर और मां काली मंदिर को भी अपनी चपेट में ले लिया है। एसडीएम ज्योति सिंह, ईओ मोनिका उमराव, एसडीओ रविंद्र कुमार और तहसीलदार जितेंद्र सिंह ने प्रभावित मोहल्लों का दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed