फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Drop the supply water, help the hand pump

सप्लाई का पानी छोड़, हैंडपंप के सहारे बाशिंदे

Wed, 13 Nov 2019 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Drop the supply water, help the hand pump
श्री नारायण दीक्षित - फोटो : ORAI
कोंच। समूचे कोंच में पिछले काफी समय से प्रदूषित जलापूर्ति की जा रही है। जिसका कारण जगह जगह से लीकेज पाइप लाइनें हैं। कहीं कहीं पर लीकेज पाइप लाइनें सालों पुरानी क्षतिग्रस्त सीवर लाइनों से मिली हुई है, जिससे घरों में प्रदूषित पेयजल आपूर्ति हो रही है। इलाकाई लोगों का कहना है कि कभी भी कस्बे में संक्रामक बीमारियां पांव पसार सकती हैं। कई बार अधिकारियों से इस संदर्भ में शिकायत भी की गई पर हर बार बजट का रोना रोकर पल्ला झाड़ लिया जाता है।
विज्ञापन

कोंच की पांच दशक पुरानी पाइप लाइनें अपनी मियाद पूरी कर चुकी हैं। विभाग के अधिकारी भी दबी जुबान से मानते हैं कि नई लाइनें बिछाई जानी चाहिए। यही हाल सीवर लाइनों का भी है, आबादी तो तीन गुना बढ़ गई है लेकिन लाइनें वहीं सालों पुरानी होने से कई जगह से डैमेज सी हो गई हैं। सीवर के चैंबर भी ओवर फ्लो हो रहे हैं।
विज्ञापन

नगर के जवाहर नगर, तिलक नगर, सुभाष नगर, मालवीय नगर, गांधी नगर, पटेल नगर, गोखले नगर, भगतसिंह नगर, प्रताप नगर, जयप्रकाश नगर आदि इलाकों में लोगों ने जल संस्थान की जलापूर्ति का पानी पीना पूरी तरह से बंद कर दिया है। लिहाजा वे अब पीने का पानी लेने के लिए हैंडपंपों के सामने खड़े नजर आते हैं। जिन इलाकों में हैंडपंपों की संख्या कम हैं, वहां पानी के लिए मारामारी मची रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सभासद राघवेंद्र तिवारी, विमल याज्ञिक, धर्मेन्द्र राठौर, सौरभ गोलू, जयप्रकाश, घनश्याम आदि का कहना है कि समाधान दिवस पर शिकायत की जा चुकी है पर अधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। जेई जल संस्थान प्रशांत त्रिपाठी कहते हैं कि जहां से लीकेज आदि की शिकायतें आती हैं वहां लीकेज दुरुस्त कराने का प्रयास किया जाता है। हालांकि बड़े पैमाने पर सुधार की आवश्यकता है, इसके लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है।
अक्सर बच्चे बीमार हो जाते हैं
कोंच। मोहल्ला गांधीनगर के निवासी राधेश्याम अहिरवार का कहना है कि प्रदूषित पानी की समस्या महीनों पुरानी हो गई है। अक्सर घरों में प्रदूषित पानी पीने के कारण बच्चे बीमार हो जाते हैं।

दोनों लाइनों को बदला जाए
कोंच। मोहल्ला सुभाषनगर में रहने वाले श्रीनारायण दीक्षित के मुताबिक, अधिकारियों की अनदेखी कभी भी लोगों पर भारी पड़ सकती है। इसके लिए जरूरी है कि योजना बनाकर जर्जर सीवर और पाइप लाइन को बदला जाए।

प्रदूषित पानी दिखाते गांधीनगर के बाशिंदे

प्रदूषित पानी दिखाते गांधीनगर के बाशिंदे- फोटो : ORAI

राधेश्याम अहिरवार

राधेश्याम अहिरवार- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed