{"_id":"67b4d90443b2f692bd0e9ba6","slug":"doctors-wife-dies-under-suspicious-circumstances-orai-news-c-224-1-ori1005-126005-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: डॉक्टर की पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: डॉक्टर की पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत
Wed, 19 Feb 2025 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Wed, 19 Feb 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
उरई। रेलवे झांसी में तैनात डॉक्टर की पत्नी की संदिग्ध हालत में इलाज के दौरान मौत हो गई। जब उसका शव उरई आया, तब मायके वालों को जानकारी हुई। मायके पक्ष ने हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नया पटेलनगर निवासी रविंद्र सचान झांसी रेलवे में डॉक्टर हैं। वह अपनी पत्नी अंजू सचान (32) व छह वर्षीय बेटी रिंसी के साथ झांसी में ही रहते थे। सोमवार को झांसी में अंजू की अस्पताल में इलाज के दौरान संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मंगलवार को पति उसका शव लेकर घर उरई आए और अंजू के मायकेवालों को उसके मौत की सूचना दी।
सदूपुरा गांव, कोंच निवासी पिता राजेंद्र प्रसाद ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या हुई है। मायकेवालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शव पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं हैं, फिर भी मौत के कारणों की जानकारी की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चलेगी।