{"_id":"6aa44e1142515a15b001bd87","slug":"a-person-distressed-by-illness-committed-suicide-by-hanging-orai-news-c-224-1-ori1005-149537-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: बीमारी से परेशान व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: बीमारी से परेशान व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या की
विज्ञापन
उरई। शहर के इंदिरा नगर मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक कमरे से बाहर न आने पर परिजन ने दरवाजा खटखटाया। जवाब नहीं मिलने पर दरवाजा खोलकर अंदर देखा तो उनका शव फंदे पर लटका मिला।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी संतोष (50) मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। परिजनों ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों से कैंसर से पीड़ित होने के कारण काम बंद हो गया था। बीमारी के साथ इलाज का खर्च बढ़ने से वह परेशान रहते थे। इसी के चलते उन्होंने रात में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
बड़े बेटे राहुल ने बताया कि पिता लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। परिवार ने उनके इलाज के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परेशानी लगातार बढ़ती गई।
विज्ञापन
परिजन ने बताया कि उनके चार बेटे हैं। बड़े बेटे राहुल और नीरज समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी विमला देवी भी घटना के बाद बेसुध हो गईं।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। कोतवाली प्रभारी आनंद सिंह का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।