फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Elderly man jumps from Yamuna bridge; search underway.

Jalaun News: यमुना पुल से वृद्ध ने लगाई छलांग, तलाश जारी

Sat, 12 Sep 2026 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Elderly man jumps from Yamuna bridge; search underway.
फोटो - 01 मृतक बाबूलाल की फाइल फोटो।
कुठौंद। वृद्ध ने यमुना पुल से छलांग लगा दी। लोगों ने तट पर कपड़े पड़े देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश कराई, लेकिन उनका पता नहीं चला।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के पारेन गांव निवासी बाबूलाल (75) बृहस्पतिवार को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बने यमुना नदी के पुल से छलांग लगा दी। परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने पुल पर बाबूलाल के कपड़े रखे होने की जानकारी दी। कपड़े मिलने के बाद परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई और उन्होंने कुठौंद पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यमुना नदी में वृद्ध की तलाश शुरू कराई। पुलिस ने नदी के आसपास खोजबीन की, लेकिन जलस्तर अधिक होने और तेज बहाव के कारण बाबूलाल का कोई पता नहीं चल सका। देर तक तलाश जारी रहने के बावजूद सफलता नहीं मिलने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि बाबूलाल अविवाहित थे। उनके भाई के दो पुत्र थे, जिनकी भी पहले मृत्यु हो चुकी है। वर्तमान में परिवार में भतीजों के बच्चे और अन्य परिजन ही हैं। करीब दो वर्ष पहले उनके भतीजे के पुत्र की भी सांप के काटने से मौत हो गई थी।
थाना प्रभारी विजय कुमार पांडेय का कहना है कि तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed