{"_id":"6aca927c031e4fb8f30a7753","slug":"doctor-did-not-come-to-examine-elderly-patient-daughter-alleges-negligence-orai-news-c-224-1-ori1005-151000-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: बुजुर्ग मरीज को देखने नहीं आया डॉक्टर, बेटी ने लगाया लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: बुजुर्ग मरीज को देखने नहीं आया डॉक्टर, बेटी ने लगाया लापरवाही का आरोप
विज्ञापन
उरई। जिला अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग महिला को देखने डॉक्टर के नहीं पहुंचने का आरोप लगा है। महिला की बेटी अंगूरी देवी का कहना है कि भर्ती होने के 24 घंटे बाद भी कोई डॉक्टर उनकी मां को देखने नहीं आया। नर्स ने केवल बोतल लगा दी है, लेकिन इलाज के लिए डॉक्टर नहीं पहुंचे। हालांकि, जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. जगजीवन राम ने महिला को सुबह राउंड के दौरान देखने की बात कही है। उन्होंने तत्काल ईएनटी सर्जन से परीक्षण कराने और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
अंगूरी देवी ने आरोप लगाया कि उनकी बुजुर्ग मां रामकुंवर (65) जिला अस्पताल में भर्ती हैं, लेकिन डॉक्टर के नहीं आने से उन्हें इलाज को लेकर चिंता हो रही है। उनका कहना है कि नर्स ने बोतल लगा दी, लेकिन इसके बाद कोई डॉक्टर देखने नहीं आया।
वहीं, सीएमएस डॉ. जगजीवन राम ने बताया कि शनिवार सुबह राउंड के दौरान उन्होंने खुद महिला को देखा था। बुजुर्ग महिला थायरोटॉक्सिकोसिस से पीड़ित हैं, जिसके कारण उन्हें कंपकंपी हो रही है। उन्होंने कहा कि ईएनटी सर्जन से बात कर महिला का तत्काल परीक्षण कराया जाएगा। मामले में किसी कर्मचारी की लापरवाही सामने आने पर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।