{"_id":"84d8dc0f696ad9bc5ee4178df9d7af44","slug":"dkor-police-flag-march-in-the-town-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकोर पुलिस ने किया कस्बे में फ्लैग मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डकोर पुलिस ने किया कस्बे में फ्लैग मार्च
ब्यूरो अमर उजाला, जालौन
Updated Thu, 08 Oct 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनावों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन कोई चूक नहीं करना चाहता। इसके मद्देनजर पुलिस महकमा अपराधियों पर नजरें गढ़ाए है।
विज्ञापन
खासतौर पर पुलिस की नजर ऐसे लोगों पर है, गैर जिलों आकर यहां पर अवैध तरीके से रह रहे हैं और पंचायत चुनाव में गड़बड़ी फैला सकते हैं। वहीं वारंटियों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
डकोर कोतवाली क्षेत्र के छह गांव खरका, ऐर, कुठौंदा, जैसारी कला, मुहम्मदाबाद एवं डकोर संवेदनशील की श्रेणी में हैं। बुधवार को कस्बा डकोर में पुलिस अधीक्षक एन. कोलांची के निर्देश पर कोतवाल आलोक सक्सेना ने पुलिस कर्मियों के साथ कस्बे में भ्रमण किया।
विज्ञापन
इस दौरान कोतवाल आलोक सक्सेना ने कहा कि पंचायत चुनाव में गड़बड़ी फैलाने वालों पर पुलिस की नजर रहेगी और बाहरी जनपदों के लोग यहां से निकल लें अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
वहीं डकोर पुलिस ने दो वारंटियों को दबोचा। पकड़े वारंटी देवेंद्र पुत्र ठाकुर दास निवासी ग्राम कुसमिलिया व अंजनी तिवारी पुत्र रमेश तिवारी निवासी ग्राम मुहम्मदाबाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।