फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Diwali lively markets, worship today

बाजारों में दीवाली की रौनक, पूजन आज

Sun, 27 Oct 2019 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Diwali lively markets, worship today
शहर में बिकती रंग बिरंगी झालरे - फोटो : ORAI
उरई। धनतेरस के बाद शनिवार को छोटी दीवाली पर भी शहर की बाजारें गुलजार रहीं। लोगों ने बर्तनों से लेकर ज्वैलरी व इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की खरीदारी की। वहीं युवाओं ने रेडीमेड कपड़ों का खासा क्रेज दिखाई दिया। आज दीवाली का पर्व है। आदर्श संस्कृत माविद्यालय के प्राचार्य डा. जगप्रसाद चतुर्वेदी के अनुसार दीवाली पर प्रदोष काल है, जो पूजन के लिए अच्छा माना जाता है।
विज्ञापन

शनिवार को भी बाजारें रोशनी से जगमगा रही थीं। गली मोहल्ले के मकानों में भी रंगी बिरंगी झालरें सजी हुईं थीं। हर कोई दीवाली का पर्व उत्साह के साथ मनाने को तैयार नजर आ रहा था। बर्तनों, कपड़ों, इलेक्ट्रानिक उत्पादों, फर्नीचरों के अलावा सबसे अधिक भीड़ जेल रोड स्थित पटाखा बाजार में देखने को मिली। देर रात तक बच्चे और बड़े पटाखों की खरीदारी व्यस्त नजर आए। प्रशासन की सख्ती के चलते बाजार में इस बार तेज आवाज वाले पटाखे कम ही नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

पटाखा विक्रेताओं का कहना है कि शनिवार को शुक्रवार की अपेक्षा पटाखों की अधिक खरीदारी हुई। पटाखों की तरह ही झालरों की दुकानों में भी रात तक खरीदारी का सिलसिला चलता रहा। रेडियम वाली लाइटों से लेकर छोटे छोटे बल्बों वाली झालरें भी खूब बिकीं। किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके चलते बाजारों में पुलिस भी मुस्तैद नजर आ रही थी। एसपी डा. सतीश कुमार ने बताया कि गड़बड़ी करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। दीपावली का पर्व शांति पूर्वक मनाए जाने के लिए प्रशासन भी पूरी तरह तैयार है। वहीं शनिवार को घर-घर में नरक चतुर्दशी की पूजा भी की गई। मान्यता के अनुसार घरों को साफ सुथरा कर तिल के तेल के 14 दीपक जलाकर घर, मंदिर, प्रतिष्ठान आदि में रखें। कालपी की यमुना में आज बड़ी संख्या में लोगों ने स्नान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसों और ट्रेनों में भी रही भीड़
उरई। रविवार को दीपावली का पर्व होने के कारण शनिवार की सुबह से कोंच और कालपी रोडवेज बस अड्डों पर यात्रियों की भीड़ नजर आ रही थी। हालांकि परिवहन विभाग ने पहले से ही तैयारियां कर रखी थी। इस कारण किसी को कोई असुविधा नहीं हुई। यही हाल लंबी दूरी की ट्रेनों का भी रहा। जनरल कोच में खचाखच भरे नजर आ रहे थे। वहीं सीटों के आरक्षण के लिए भटकते नजर आए।
देर रात तक खुली रहीं मिठाई व गिफ्ट की दुकानें
उरई। दीवाली के चलते मिठाई की दुकानें में भी देर रात तक भीड़ लगी रही। घंटाघर, स्टेशन रोड, कालपी रोड पर स्थित नामचीन दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। जहां पर देर रात तक खरीदारी हुई। मिठाइयों की तरह सूखे मेवे भी लोगों की पंसद बने रहे। इसी तरह गिफ्ट की दुकानों में भी भीड़ नजर आई। सौ रुपये से लेकर पांच हजार रुपये तक के गिफ्ट आइटम की जमकर खरीदारी हुई।

एटीएम पर भी उमड़े ग्राहक
उरई। दीवाली के एटीएम पर ग्राहकों की भीड़ रही। बैंकों में अवकाश के चलते एटीएम पर भीड़ लगी रही। कई एटीएम में पैसे नहीं निकलने के कारण ग्राहक एक एटीएम से दूसरे एटीएम तक पैसे निकलने के लिए भटकते रहे। सबसे ज्यादा भीड़ एसबीआई के एटीएम पर रही। कई एटीएम त्योहार पर भी बंद रहे। इसकी वजह से लोगों को पैसे निकालने के लिए परेशान होना पड़ा।

दीपावली पूजन के लिए चांदी के बर्तन की दुकान सजी

दीपावली पूजन के लिए चांदी के बर्तन की दुकान सजी- फोटो : ORAI

शहर के घंटाघर चौराहे पर बाजार में लगी भीड़

शहर के घंटाघर चौराहे पर बाजार में लगी भीड़- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed