फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   disease,filarial

अपने सामने ही दवा खिलाने के टीमों को निर्देश

Wed, 24 Nov 2021 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
disease,filarial
उरई। फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत चलाए जा रहे मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) कार्यक्रम के दूसरे दिन मंगलवार को घर घर दवा खिलाने का अभियान जारी रहा। सीएमओ डॉ एनडी शर्मा का कहना है कि टीम को स्पष्ट निर्देश हैं कि वह अपने सामने ही लोगों को दवा खिलाएं।
विज्ञापन

वेक्टर बार्न डिजीज कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. एसडी चौधरी ने बताया कि सभी 1431 टीमें घर घर दवा खिलाने का काम कर रही हैं। दस दिवसीय अभियान में जिले की 18 लाख से अधिक आबादी को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा है। पहले दिन उरई शहर के बजरिया में कुछ जगह लोगों ने दवा सेवन से मना कर दिया था। इसके लिए उस मोहल्ले के धर्मगुरुओं से बात कर दवा खाने के लिए प्रेरित किया गया है। उन्होंने बताया कि शत प्रतिशत लोगों को दवा सेवन कराने के लिए राजनैतिक दलों के लोगों के साथ धर्मगुरुओं की भी मदद ली जा रही है। प्रधान और कोटेदार से भी कहा जा रहा है कि वह लोगों को दवा सेवन के लिए प्रेरित करें। पीसीआई व पाथ संस्था के प्रतिनिधि भी लोगों को दवा खिलाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। यह मच्छर के काटने से फैलने वाला रोग है। बीमारी से बचाव के लिए साल में एक बार फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed