{"_id":"664e2cf0a3a605610704b9f0","slug":"dirt-not-removed-lakhs-of-rupees-spent-in-cleaning-drains-orai-news-c-224-1-ori1001-114983-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: गंदगी उठी नहीं, नालों की सफाई में खर्च हो गए लाखों रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: गंदगी उठी नहीं, नालों की सफाई में खर्च हो गए लाखों रुपये
Wed, 22 May 2024 11:05 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Wed, 22 May 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
उरई। नहर विभाग में बिना काम के लाखों रुपये निकालने की शिकायत सीएम पोर्टल पर की गई है। शिकायत के बाद अफसर जांच कराने की बात कह रहे हैं।
सीएम पोर्टल पर हुई शिकायत की मौके पर जब पड़ताल कराई गई तो ग्रामीणों ने बताया कि सालों से यहां कहीं भी काम नहीं कराया गया है। वहीं नहर विभाग ने नाला सफाई की जांच कराए बगैर लाखों रुपये का भुगतान अपने ठेकेदारों को कर दिया। नहर विभाग ने खेतों की सिंचाई में काम आने वाले मलंगा नाले की सफाई के लिए टेंडर जारी किए जिसमें जालौन के बंगरा रोड पर 54 से 56 किलोमीटर में मलंगा नाले की सफाई और सिल्ट हटाने का का काम का जिक्र किया गया। इस दो किलोमीटर मलंगा नाले की सफाई के लिए 10 लाख रुपये का भुगतान ठेकेदारों को कर दिया गया। लेकिन मौके पर किसी भी तरह का काम नहीं कराया गया है। मौके पर नाले के अंदर और बाहर बड़ी-बड़ी झाड़ियां और पेड लगे हुए है।
वहीं जालौन प्रतापपुरा गांव के अंदर माहिया प्रतापपुरा 49 से 51 किलोमीटर पर सिल्ट सफाई के नाम पर लगभग 11.55 लाख रुपये का भुगतान हुआ। यहां पर भी किसी भी तरह का काम नहीं कराया गया। हालांकि नगर विभाग कागजों पर काम कराने के दावे कर रहा है। इसके बाद जालौन, औरैया रोड क्रॉसिंग 44 से 46 किलोमीटर लगभग 13 लाख रुपया का भुगतान हुआ। लेकिन मौके पर किसी भी तरह का काम दिखाई नहीं दे रहा है।
अधिशासी अभियंता सीपी सिंह ने बताया कि उन्होंने अभी भुगतान नहीं हुआ है। अन्य शिकायतों की जानकारी करेंगे।