{"_id":"d0e8a15927cca9128043aea21f28fb41","slug":"dig-is-not-messing-with-the-peace-of-the-district-denge-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की शांति से खिलवाड़ नहीं होने देंगे- डीआईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की शांति से खिलवाड़ नहीं होने देंगे- डीआईजी
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
Updated Tue, 02 Feb 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में अस्थिरता फैलाने की कोशिश करने वालाें को बख्शा नहीं जाएगा। कानून
विज्ञापन
को तोड़ने वालाें को करारा जवाब दिया जाएगा। जिला हमारा है और यहां के लोग
अपने है लिहाजा यहां पर शांति से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। यह बात
झांसी परिक्षेत्र के डीआईजी शरद सचान ने कदौरा थाना क्षेत्र के गांव मुहारी
जहां पर गो हत्या की गई थी वहां का दौरा करने के बाद स्थानीय पत्रकाराें
से कहीं।
उन्होंने कहा कि अमन रखना पुलिस का पहला दायित्व है। इसको जो भी तोड़ेगा पुलिस उसको नहीं छोड़ेगी। उन्हाेंने कहा कि जिस तरह गोकशी करने वालाें को पुलिस ने पकड़कर जेल भेजा है और उनके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है। ठीक उसी तरह धार्मिक उन्माद फैलाने वालाें पर भी कार्रवाई की जाएगी। एक सवाल के जबाब में उन्हाेंने कहा कि कानून हाथ में लेना किसी का अधिकार नहीं है। वह जिले में शांति चाहते हैं और इसमे गड़बड़ी करने वालाें को
बक्शा नहीं जाएगा। उन्हाेंने बुधवार को होने वाले धरना प्रदर्शन के बारे में भी एसपी से जानकारी ली और उनको मुस्तैद रहने को कहा। इस दौरान उसपी एन चौधरी, एएसपी शकील अहमद, सीओ कालपी महेंद्र कुमार , कोतवाल कदौरा रुद्र कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।