{"_id":"6a8de3503add92b99a069bc4","slug":"dispute-over-welcome-gate-administration-has-additional-gates-removed-orai-news-c-224-1-ori1005-148798-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: स्वागत द्वार पर विवाद, प्रशासन ने हटवाए अतिरिक्त द्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: स्वागत द्वार पर विवाद, प्रशासन ने हटवाए अतिरिक्त द्वार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालपी। बारावफात के जुलूस के लिए टरननगंज बाजार में बनाए जा रहे तीन अतिरिक्त स्वागत द्वारों को लेकर विवाद खड़ा हो गया। माहौल बिगड़ने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने मंगलवार को मौके पर बनाए जा रहे अतिरिक्त स्वागत द्वार हटवा दिए।
बुधवार को वारा वफात का त्योहार मनाया जाएगा। इस दौरान नगर में जुलूस निकाले जाने की परंपरा है। जुलूस के स्वागत के लिए पूर्व से चिह्नित स्थानों पर स्वागत द्वार बनाए जाते हैं। प्रशासन की ओर से जुलूस में किसी भी तरह का नया आयोजन या नई परंपरा शुरू न करने को लेकर पहले से ही निर्देश जारी किए जाते रहे हैं। मंगलवार को टरननगंज बाजार में तीन अतिरिक्त स्वागत द्वार बनाए जाने की जानकारी सामने आने पर हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताई।
संगठन के लोगों ने प्रशासन से शिकायत कर कहा कि त्योहार के दौरान नए स्थानों पर स्वागत द्वार लगाने की अनुमति देने से नई परंपरा को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए टरननगंज बाजार में बनाए जा रहे अतिरिक्त स्वागत द्वारों को हटवा दिया। इसके बाद विवाद फिलहाल शांत हो गया।
विज्ञापन
हिंदू संगठन के नेता नीलाभ शुक्ल ने आरोप लगाया कि अतिरिक्त स्वागत द्वार एक राजनीतिक दल के संभावित दावेदार की ओर से लगवाए जा रहे थे, जिसका उद्देश्य त्योहार के बहाने प्रचार करना था। (संवाद)