फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Demand to increase wages, kiln workers on strike for two days

Jalaun News: मजदूरी बढ़ाने की मांग, दो दिन की हड़ताल पर भट्ठा श्रमिक

Wed, 12 Apr 2023 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Apr 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Demand to increase wages, kiln workers on strike for two days
उरई। ईट भट्ठा मजदूरों ने मजदूरी बढ़ाने की मांग को लेकर दो दिन की हड़ताल का एलान किया है। श्रमिक बुंदेलखंड ईंटा श्रमिक यूनियन के बैनर तले यूनियन के पदाधिकारियों ने डीएम और एसपी को अलग-अलग ज्ञापन देकर नई दर लागू करने की मांग की है।
विज्ञापन

बुंदेलखंड ईंटा लेबर यूनियन के जनसंपर्क मंत्री अजय कुमार प्रजापति ने बताया कि उरई के आसपास करीब साढ़े तीन सौ ईंट, बालू, सीमेंट की दुकानें संचालित हो रही है। इनमें करीब तीन हजार श्रमिक काम करते हैं। यूनियन से सौ से ज्यादा श्रमिक जुड़े हैं। संगठन की मांग है कि पांच साल से मजदूरी नहीं बढ़ाई गई है जबकि महंगाई में लगातार इजाफा हो रहा है। उन्होंने मजदूरी दर को नए सिरे से निर्धारित करने की मांग की है। मांगों को लेकर संगठन ने 13 और 14 अप्रैल को हड़ताल का एलान किया है। इस दौरान चंद्रशेखर, नरेंद्र बाबू, ज्ञानसिंह, दीपप्रकाश, बाबूलाला, सुरेंद्र, गयाप्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


संयुक्त मंत्री चंद्रशेखर ने बताया कि ईटा उतारने की दर इस समय 150 रुपये प्रति हजार ईंट चल रही है। इसे बढ़ाकर 200 रुपये किया जाए। यदि गाड़ी बाहर जाती है तो ढाई सौ रुपये भुगतान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजय प्रजापति ने बताया कि जहां भी माल उतरने जाए, वहां श्रमिक के आने-जाने का किराया किसान या व्यापारी दें। साथ ही गाड़ी खाली होने के बाद उसकी सफाई का भी पचास रुपये भुगतान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed