{"_id":"5ea71daa8ebc3e904602194c","slug":"delivery-on-purchase-of-goods-worth-500-rupees-orai-news-knp55735189","type":"story","status":"publish","title_hn":"500 का किराना, 100 की सब्जी पर ही होगी डिलेवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
500 का किराना, 100 की सब्जी पर ही होगी डिलेवरी
विज्ञापन
पांच सौ रुपये का सामान मंगाने पर ही डिलीवरी
लाकडाउन में होम डिलीवरी भी बनी समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी।
उरई। जिले में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। जरूरी सामग्री की दुकानें बंद कराकर होम डिलीवरी शुरू कराने का दावा किया है। यही होम डिलीवरी अब आम आदमी के लिए परेशानी का सबब बन गई है। शर्त है कि कम से कम 500 रुपये का किराना सामान और 100 रुपये की सब्जी मंगाएंगे तभी घर में डिलीवरी होगी।
जिला प्रशासन ने शहर को रेड जोन घोषित कर चारों ओर से सील कर दिया है, साथ ही बाजार के खुलने में दी गई छूट को भी बंद कर दिया है। अचानक बाजार बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने लोगों की समस्या को देखते हुए होम डिलीवरी शुरू की है, जिसमें प्रशासन ने फल, सब्जी, दूध और दवाओं के लिए अलग-अलग नंबर जारी किए हैं। होम डिलीवरी के लिए कुछ शर्त भी रखी गई हैं। प्रशासन के अनुसार होम डिलीवरी के लिए लोगों को कम से कम एक लीटर दूध, सौ रुपये की सब्जी, फल के लिए 200 रुपये और राशन सामग्री के लिए 500 रुपये निर्धारित किए है।
लोगों का कहना है कि यदि उन्हें कम की सब्जी मंगानी है तो बाजार जाना होगा और वहां पुलिस खड़ी नजर आती है। यही हाल किराना का भी है। कहना है कि फिलहाल दवाओं का बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं है। वहीं प्रशासन ने जबसे होम डिलीवरी शुरू की है तो कुछ स्टोर संचालकों ने फायदा भी उठाना शुरू कर दिया है। शहर के एक संचालक पर आरोप है कि वे एक डिलीवरी के नाम पर लॉकडाउन में फंसे लोगों से 100 रुपये शुल्क भी वसूल रहे हैं।