{"_id":"5c8a9782bdec22145544e057","slug":"death-of-the-farmer-due-to-the","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत मेें पानी लगा रहे किसान की करंट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत मेें पानी लगा रहे किसान की करंट लगने से मौत
Thu, 14 Mar 2019 11:34 PM IST
gaurav gaurav
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Published by: gaurav gaurav
Updated Thu, 14 Mar 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
भगवानदास की फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसाकलार थाना क्षेत्र के निपनिया गांव निवासी भगवानदास (48) पुत्र कुंवरलाल गुरुवार की दोपहर 1 बजे अने खेत पर ट्यूबवेल से पानी लगाकर सिंचाई कर रहा था। तभी खेत में लगी तार फेंसिंग में वहां लटक रहे हाइटेंशन लाइन के तार से करंट आ गया। जिससे वह चिपक गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों को जब किसान की मौत की सूचना मिली तो घर में कोहराम मच गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को परिजनों व गांववालों ने बताया कि काफी समय से हाइटेंशन लाइन के तार नीचे लटक
विज्ञापन
रहे हैं। इसके लिए उन्होंने कई बार विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों से शिकायत की, लेकिन अभी तक तार ठीक न होने से किसान करंट लगने से मौत हो गई। सूचना पर एसडीएम कालपी सुनील कुमार शुक्ला ने तहशीलदार कालपी शालिकग्राम को मौके पर भेजा जहां परिजनों ने विभागीय कर्मचारियों की लापरवाही बताते हुए। विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की बात कही। तहसीलदार ने परिजनों को आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और पीड़ित परिवार का शासन से हर संभव सहायता दिलवाई जाएगी। किसान को दुर्घटना बीमा का लाभ भी दिया जाएगा। अश्वासन पाकर परिजन शांत हुए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन