{"_id":"5ed3f65a8ebc3e90343d6ded","slug":"deadly-tobacco-yet-people-are-unable-to-give-up-their-attachment-orai-news-knp563066418","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा तंबाकू, फिर भी मोह नहीं छोड़ पा रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानलेवा तंबाकू, फिर भी मोह नहीं छोड़ पा रहे लोग
विज्ञापन
डॉ अंकुर शुक्ला
- फोटो : ORAI
जालौन। तंबाकू जानलेवा है। इसके बावजूद लोग इसके मोह से बच नहीं पा रहे हैं। तंबाकू निषेध दिवस पर लोगों को तंबाकू छोड़ने का संकल्प लेना चाहिए। यह बात पूर्व मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एमपी सिंह ने कही।
तंबाकू निषेध दिवस पर रिटायर्ड सीएमओ डॉ. एमपी सिंह ने कहा कि तंबाकू से होने वाली बीमारियों से हर साल लाखों लोग अपनी जान गंवा देते हैं। दुनिया में मौत का प्रमुख कारण तंबाकू उत्पादों का सेवन है। भारत में करीब 28 करोड़ लोग तंबाकू का सेवन करते हैं। तंबाकू का सेवन एक प्रकार की लत है जिसे लोग छोड़ना भी चाहते हैं पर छोड़ नहीं पाते। दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर इस व्यसन को छोड़ा जा सकता है।
दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकुर शुक्ला कहते हैं कि दुनिया भर में तंबाकू सेवन के कारण हर साल लगभग 70 हजार लोगों की मौत हो जाती है। तंबाकू का सेवन करने से लोगों में गुटका के प्रयोग से मुंह का कैंसर, सिगरेट और बीड़ी के प्रयोग से फेफड़ों का खराब होना, दिल की बीमारी, आंखों से कम दिखना, मुंह से दुर्गंध आना आदि बीमारियां हो जाती हैं। अंत में लोगों को अपनी जान से हाथ तक धोना पड़ सकता है। इस तंबाकू निषेध दिवस पर संकल्प लें कि आज से ही तंबाकू का व्यसन छोड़ देंगे।

डॉ एमपी सिंह- फोटो : ORAI
विज्ञापन