फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Dead bodies of uncle and nephew woke up together, tears welled up

Jalaun News: एक साथ उठे चाचा भतीजे के शव, छलक पड़े आंसू

Thu, 27 Feb 2025 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Dead bodies of uncle and nephew woke up together, tears welled up
कोंच। कैलिया मार्ग पर मंगलवार की रात हुए सड़क हादसे में चाचा भतीजे की मौत के बाद पूरे गांव में मातम छाया है। एक साथ हुई मौतों ने घर वालों का बुरा हाल कर दिया है। बुधवार की शाम दोनों के शव उठते देख गांव वालों की आंखों में आंसू भर आए। दोनों का खेत पर अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन

कैलिया निवासी राजाराम राजपूत (70) अपने भतीजे मनीष राजपूत (20) के साथ बाइक से कोंच शादी समारोह में शामिल होने आ रहे थे। ग्राम पीपरी कला के पास दो बाइक आमने-सामने टकर में दोनों की मौत हो गई थी। दूसरी बाइक सवार रामरूप निवासी कैलिया व ब्रजेश निवासी व्यौनाराजा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बुधवार की शाम लगभग 6 बजे दोनों के शव उठे तो गांव वाले भी अपने आखों के आंसू नहीं रोक सके। राजाराम को उनके पुत्र महीपाल सिंह व मनीष को उनके चचेरे छोटे भाई भूरे ने मुखाग्नि दी। इस दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed