{"_id":"59456e5d4f1c1b606b8b478e","slug":"dcm-and-truck-driver-injured-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीएम और ट्रक भिड़े, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसीएम और ट्रक भिड़े, चालक घायल
अमर उजाला जालौन
Updated Sat, 17 Jun 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एट थाना क्षेत्र केे सोमई हाईवे के पास ट्रक और डीसीएम की भिड़ंत हो गई। इसमें डीसीएम चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे झांसी रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद ट्रक चालक भाग निकला।
विज्ञापन
एट थाना क्षेत्र के सोमई हाईवे पर शनिवार देर शाम झांसी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से डीसीएम की टक्कर हो गई। इसमें डीसीएम चालक विक्की परिहार पुत्र रामकुमार निवासी टहरा जनपद आजमगढ़ घायल हो गया।
विज्ञापन
सूचना पाकर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को पास के सीएचसी में भर्ती कराया। हालत नाजुक देख डाक्टरों ने उसे झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। पुलिस के मुताबिक घटना को अंजाम देकर मौके से भागे ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन