फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Woman burnt herself alive

महिला ने खुद को जिंदा जलाया

Fri, 24 Mar 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला जालौन
अमर उजाला जालौन Updated Fri, 24 Mar 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
Woman burnt herself alive
जालौन, आग - फोटो : SELF

पारिवारिक कलह से तंग 24 वर्षीय महिला ने अपने ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसी महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मायके वालाें को सूचना दी है।

विज्ञापन


कोटरा थाना के गांव खदानी के रविपाल की 24 वर्षीय पत्नी मिथलेश कुमारी ने शुक्रवार को सुबह करीब पांच बजे अपने ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा ली। वह आग का गोला बनकर आंगन में इधर-उधर भागने लगी। चीख पुकार सुनकर परिजनाें ने किसी तरह आग बुझाई। उसे अस्पताल ला रहे थे।
विज्ञापन


रास्ते में उसकी रास्ते में मौत हो गई। बताया जाता है कि पारिवारिक कलह में उसने आत्मघाती कदम उठाया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जानकारी मायके वालाें को दी है। अभी तक मायके वालाें ने कोई तहरीर थाना पुलिस को नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed