फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Wall cross principal home lakh stolen

दीवार फांदकर प्रिंसिपल के घर सात लाख की चोरी

Wed, 15 Feb 2017 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Wed, 15 Feb 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
Wall cross principal home lakh stolen
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल करती। - फोटो : अमर उजाला
टरननगंज में बेटी के आशीर्वाद समारोह में गए प्रिंसिपल के घर से चोरों ने लाखों की नकदी समेत सात लाख की संपत्ति चुरा ली। चोर बाउंड्री की दीवार फांदकर मकान में घुसे थे। मंगलवार को देर रात जब प्रिंसिपल का परिवार लखनऊ से लौटा तो घर की हालत देख पुलिस को सूचना दी। चोर करीब पांच लाख के जेवर और दो लाख रुपये नकद ले गए हैं।  इसके बाद डॉग
विज्ञापन


स्क्वायड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि कुछ साक्ष्य मिले हैं, जिसके आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है। श्री ठक्कर बापा इंटर कालेज के प्रिंसिपल ओमप्रकाश श्रीवास्तव की बेटी की शादी 13 फरवरी को थी। मंगलवार को प्रिंसिपल का पूरा परिवार बेटी के आशीर्वाद समारोह में शामिल होने के लिए लखनऊ गया था। देर रात
विज्ञापन


जब ओमप्रकाश लौटे तो देखा कि गैलरी के दरवाजे का ताला टूटा पड़ा था। भीतर कमरों में जाकर देखा कि पूरा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी और बेड भी खुला पड़ा था। लाकर में रखा
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब दो लाख कैश और पांच लाख की ज्वेलरी, जिसमें सोने का हार, चेन, अंगूठी और चूड़ियां भी थी, चोर समेट ले गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को बाउंड्री पर चोरों के पैरों व अंगुली के निशान मिले। सीओ सुबोध गौतम का कहना है कि चोर तीन से चार की संख्या में रहे होंगे। जल्द ही उनकी धरपकड़ की जाएगी।

कपड़ों में लिपटे मिले 34 हजार
अलमारी से निकले कपड़ों के बीच पुलिस को 34 हजार रुपये मिले। दो हजार, पांच सौ और सौ-सौ के नोट थे। माना जा रहा है कि इन पर चोरों की नजर नहीं पड़ी, जिससे ये बच गए।

किसी करीबी पर शक की सुई
पुलिस का मानना है कि घटना के पीछे प्रिंसिपल के किसी करीबी का भी हाथ हो सकता है, जिसे अच्छी तरह मालूम था कि परिवार में शादी थी। मंगलवार को आशीर्वाद समारोह में पूरा परिवार गया हुआ है।


पड़ोस में ठहर गया खोजी कुत्ता
पुलिस का खोजी कुत्ता प्रिंसिपल के मकान के पड़ोस में स्थित एक मकान के पास जाकर ठहर गया। पुलिस ने मोहल्ले के ही आपराधिक प्रवृत्ति वाले एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही पुलिस
पुलिस प्रिंसिपल के मकान के आसपास और रोड पर लगे सीसी कैमरों को भी खंगाल रही है, शायद किसी में चोरों का कोई फुटेज मिल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed