फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Uncle of the child rape

चाचा ने किया बच्ची से रेप

Sun, 10 Jul 2016 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sun, 10 Jul 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
Uncle of the child rape
हिमाचल के पांवटा में धारटीधार के बाईला जंगल क्षेत्र में युवती की हत्या की गुत्थी पुलिस ने दूसरे ही दिन सुलझा ली है। - फोटो : Demo pic
 रिश्ताें को शर्मसार करते हुए एक व्यक्ति ने अपनी ही आठ साल की भतीजी के साथ रेप किया और जान की धमकी देकर मुंह बंद करा दिया। इसके बाद बच्ची पिता के पास गुजरात पहुंची तो उसने मां से पेट में दर्द होने की बात कही।  मां उसे डाक्टर के पास ले गई तो डाक्टर ने बताया कि बच्ची के साथ रेप हुआ है। यह सुनकर मां-बाप के पैराें तले से जमीन खिसक
विज्ञापन


गई। पूछने पर बेटी ने चाचा की करतूत खोली तो पिता ने गुजरात के ही एक थाने में निल अपराध संख्या पर रिपोर्ट दर्ज कराई। वहां की पुलिस ने विवेचना कुठौंद थाने को भेज दी। कुठौंद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कुठौंद थाना क्षेत्र निवासी दंपति गुजरात के एक शहर में रहकर पानी पूरी का धंधा करता है। उसकी आठ साल की बेटी अपने
विज्ञापन


दादी-बाबा के साथ गांव में रहकर पढ़ रही है। करीब एक माह पहले उसके चाचा ने उसके साथ रेप किया और उसे मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। इससे बच्ची डर गई और वह चुप रही। इसी बीच वह गुजरात चली गई जहां उसने मां को पेट में दर्द की बात बताई। मां उसे लेकर डाक्टर के पास पहुंची तो जांच के बाद उन्होंने बताया कि जांच में बच्ची के साथ रेप
विज्ञापन
विज्ञापन


होने की बात आ रही है। हतप्रभ मां-बाप को बच्ची ने बताया कि चाचा ने उसके साथ गलत काम किया है। पिता उसे लेकर गुजरात के थाने पहुंचा और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज


कराई। पुलिस ने मामले की जांच कुठौंद पुलिस को भेज दी। पुलिस ने रविवार को दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कुठौंद थानाध्यक्ष चंद्रशेखर दुबे ने रेप व पास्काें एक्ट की धाराआें में कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed