फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two vehicle thieves arrested with five bikes

पांच बाइकों के साथ दो वाहन चोर दबोचे

Tue, 02 Apr 2019 11:36 PM IST
gaurav gaurav अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Published by: gaurav gaurav Updated Tue, 02 Apr 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Two vehicle thieves arrested with five bikes
पुलिस हिरासत में वाहन चोर व बरामद बाइकें। - फोटो : amar ujala

एसपी कार्यालय में एसपी स्वामी प्रसाद ने बताया कि मंगलवार को गोहन थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के बंदरबाबा बगिया जमरेही के पास से दोपहर दो शातिर वाहन चोर औरंगजेब उर्फ टाइगर पुत्र अमानुल्ला खान निवासी अजीतापुर थाना गोहन, बसंत तिवारी पुत्र सत्यनारायण तिवारी निवासी जमरेही सानी थाना गोहन को गिरफ्तार कर उनके पास से 315 बोर डबल बैरल तमंचा दो कारतूस, एक रामपुरी चाकू, पांच चोरी की बाइकें बरामद की।

विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में पकड़े गए शातिर लुटेरों ने बताया कि वह प्राइवेट काम कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। ज्यादा पैसा कमाने के लालच में कई जगहों से बाइकें चोरी की थीं। मंगलवार को बाइक चोरी करने की फिराक में थे। तभी पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि दोनों पर गोहन थाने में एक-एक मामले पहले से ही दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष आनंद कुमार पांडेय, उपनिरीक्षक बीएल आजाद, गंगासागर, सिपाही राजीव सिंह, अक्षय कुमार, साबिर खां, पंकज यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed