फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two arrested for robbing truck driver

ट्रक चालक को लूटने में दो गिरफ्तार

Wed, 07 Dec 2016 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Wed, 07 Dec 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for robbing truck driver
कदौरा में पकड़े गए बदमाश। - फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर से माल उतारकर वापस मैनपुरी जा रहे ट्रक चालक को लूटने के मामले में दो आरोपियाें को कदौरा थाना पुलिस ने रंगे हाथाें गिरफ्तार कर उनसे लूट में प्रयुक्त दो 315 बोर के तमंचे व चार कारतूस बरामद किए हैं। इस दौरान अंधेरे में दो लुटेरे भाग निकले। पुलिस ने आरोपियाें के खिलाफ चालक की तहरीर पर लूट की रिपोर्ट दर्जकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस लाइन सभागार में एएसपी सुभाष चद्र शाक्य ने पत्रकारों को बताया कि कदौरा थानाध्यक्ष लालमणि मंगलवार की रात हमीरपुर-कदौरा हाईवे पर गश्त पर थे। तभी उन्हें उदनपुर गांव के पास एक ट्रक को रोके हुए कुछ लोग दिखाई दिए जो ट्रक चालक रविंद्र सिंह निवासी कस्बा नगला जिला मैनपुरी को तमंचे के  बल पर लूट रहे थे। पुलिस ने बदमाशाें को
विज्ञापन


ललकारा तो उन्हाेंने फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग कर दो बदमाशाें को दबोच लिया। पकड़े गए लुटेराें ने अपने नाम सचिन यादव निवासी गांव डामर थाना कुरारा व नरेंद्र यादव निवासी गांव पतारा थाना कुरारा हमीरपुर बताया जबकि इस दौरान उनके साथी राहुल वर्मा व खेरा यादव लूटे गए रुपए लेकर भाग गए। पुलिस ने लुटेराें से लूट
विज्ञापन
विज्ञापन


में प्रयुक्त बोलेरो, दो 315 बोर के तमंचे, चार कारतूस व दो खोखा बरामद कर ट्रक चालक की तहरीर पर आरोपियाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज जेल भेज दिया। एएसपी ने बताया कि भागे गए लुटेरों की तलाश की जा रही है।

बीएससी का छात्र है सचिन
युवावस्था में संगत व ऊंचे शौक ने सचिन को लुटेरा बना दिया। पुलिस की मौजूदगी में सचिन ने बताया कि दोस्त राहुल वर्मा की बोलेराें कार से वह वारदाताें को अंजाम देते थे और अपने महंगे शौक पूरा किया करते थे। उसने बताया कि वह बीएससी का छात्र है और वह परिजनाें को रिश्तेदारी में जाने की बात कहकर निकल आते थे। लूट की वारदात को अंजाम देते थे।

पहली बार पकड़ा गया गिरोह
शातिर होने के बाद भी यह गिरोह पहली बार पुलिस के हत्थे चढ़ा है। पकडे़ गए लुटेराें ने बताया कि वह माह में एक दो बार वारदात को अंजाम देकर चुपचाप बैठ जाते थे। इससे उन पर कोई शक भी नहीं करता था।


बार्डर पर देते थे वारदात को अंजाम
उरई। शातिर लुटेराें ने जो खुलासा किया उससे पुलिस भी अचरज में पड़ गई। लुटेराें ने बताया कि वह लूट की वारदात को अंजाम हमीरपुर जालौन के बार्डर पर अंजाम देते थे। इससे पुलिस आसानी रिपोर्ट दर्ज नहीं करती है। एक दूसरे के थाना क्षेत्र बताकर टरका देती है। इसका फायदा लुटेराें को मिल जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed