फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Twenty-six people caught with alcohol

शराब के साथ पकड़े गए छब्बीस लोग

Thu, 09 Mar 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला/उरई
अमर उजाला/उरई Updated Thu, 09 Mar 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

उरई (जालौन)।एसपी स्वप्निल ममगेन के आदेश पर जिले भर की पुलिस ने अभियान चलाकर 26 लोगाें को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।    माधौगढ़ थाना पुलिस ने राजकुमार निवासी माधौगढ़ को 14 क्वार्टर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है। कुठौंद थाना पुलिस ने मनीराम कोरी निवासी विजुआपुर को 42 क्वार्टर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। नदीगांव थाना पुलिस ने गश्त के दौरान उदयवीर निवासी भकटौरा को 17 क्वार्टर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। चुर्खी थाना पुलिस ने रामसिंह निवासी सिकरीरहमानपुर को 20 क्वार्टर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। इसी तरह कैलिया थाना पुलिस ने संजू निवासी जैतपुरा कैलिया को 45 क्वार्टर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। कोटरा थाना पुलिस ने राजकुमार निवासी सैदनगर को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। वहीं कदौरा थाना पुलिस ने हरप्रसाद निवासी बबीना को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया।

गोहन थाना पुलिस ने नितिन कुमार निवासी गोराचिरैया व गांव के ही प्रवेश कुमार को 10-10 लीटर कच्ची शराब बरामद कर कार्रवाई की है। वहीं एट थाना पुलिस ने सतीश कुमार, व चंद्र प्रकाश क्रमश:24 व 48 शराब बरामद किए हैं। इसी तरह आटा थाना पुलिस ने राकेश कुमार निवासी इमिलिया आटा को 20 क्वार्टर शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। जालौन कोतवाली पुलिस ने रणवीर सिंह व जीशान निवासी भदवां को 58 क्वार्टर शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। रामपुरा थाना पुलिस ने देवकी व सीताराम निवासी कबूतरा डेरा रामपुरा को 10 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


उरई कोतवाली पुलिस ने अभिषेक निवासी घाटमपुर व विजयपाल निवासी जैसारी कला डकोर को 48 व 61 क्वार्टर शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। उरई पुलिस ने राशिद निवासी श्यामनगर को 25 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। डकोर थाना पुलिस ने राजेंद्र सिंहनिवासी कुसमिलिया व कपिल यादव निवासी डकोर को 10-10 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। कोंच कोतवाली पुलिस ने अंजनी व रुपवती निवासी कबूतरा डेरा कोंच को 35-35 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं कालपी कोतवाली पुलिस ने महेश निषाद, शत्रुघन कोरी, छुन्ना को 15-15 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं सिरसाकार थाना पुलिस ने श्रीमति रेखा कबूतरा को 70 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी आरोपियाें के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed