फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Trader 's brother missing , feared abducted

व्यापारी का भाई लापता, अपहरण की आशंका

Mon, 04 Jan 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई Updated Mon, 04 Jan 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
Trader 's brother missing , feared abducted
किराना व्यापारी का भाई करीब 24 घंटे से लापता है। परिजनों ने उसके अपहरण
विज्ञापन
की आशंका जताते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। युवक रविवार की दोपहर घर से निकला था और अभी तक घर नहीं पहुंचा है। बताया जा रहा है कि युवक का रविवार की ही सुबह कुछ लोगों से विवाद हुआ था। इसके बाद से युवक लापता है। उसका अपहरण किए जाने की आशंका है। पुलिस ने

मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मोहल्ला गोपालगंज निवासी कृष्ण कुमार किराना व्यापारी है। रविवार को उसका भाई जितेंद्र उर्फ जीतू (25) सामान लेने के लिए घर से बाहर निकला था। तबसे वह वापस नहीं आया है। काफी खोजबीन क रने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। सोमवार को कृष्ण कुमार ने उरई कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर दी। बताया जा रहा

है कि रविवार की सुबह जीतू का बजरिया में कुछ युवकों से विवाद हो गया था। जिसमें युवकों ने जीतू की पिटाई कर दी थी और उसे धमकी भी दी थी। इसके बाद दोपहर से ही जीतू लापता भी हो गया। पिटाई करने वाले युवकों द्वारा अपहरण की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed