फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Tractor-trolley turns over in Khanti, driver dies

ट्रैक्टर-ट्राली खंती में पलटी, चालक की मौत

Tue, 15 May 2018 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Updated Tue, 15 May 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley turns over in Khanti, driver dies
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो

 शहर के बाहर नेशनल हाईवे पर भुआ गांव के पास सोमवार की रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर खंती में जा पलटी। हादसे में चालक राकेश (32) पुत्र डलू निवासी ग्राम कल्यानपुरा जिला ललितपुर ट्रैक्टर के नीचे दब गया। राहगीरों ने हादसा होता देखा तो दौड़कर पहुंचे और किसी तरह ट्रैक्टर के नीचे दबे राकेश व रामस्वरूप को बाहर निकाला।

विज्ञापन


राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से आनन फानन में घायल राकेश को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि रामस्वरूप का अस्पताल में इलाज चल रहा है। राकेश व रामस्वरूप बिजली विभाग के एक ठेकेदार के यहां मजदूरी करते थे। सोमवार की रात वह लोग ट्रैक्टर ट्राली में खंभे लादकर पिरौना जा रहे थे। हादसे की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed