फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Tractor-trolley collide with goods train, one dies

मालगाड़ी से ट्रैक्टर-ट्राली टकराई, एक की मौत

Wed, 25 Apr 2018 11:44 PM IST
अमर उजाल, जालौन
अमर उजाल, जालौन Updated Wed, 25 Apr 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley collide with goods train, one dies
रेलवे क्रासिंग मालगाड़ी की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर-ट्राली। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली बुधवार तड़के रेल पटरी पार करते समय झांसी जिले के चितगुवां रेलवे क्रॉसिंग पर मालगाड़ी की चपेट में आ गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो बच्चों समेत 12 लोग घायल हैं। हादसे के वक्त गेटमैन सो रहा था और क्रॉसिंग का गेट खुला हुआ था। जालौन जिले के ट्रैक्टर-ट्राली सवार मध्य प्रदेश रतनगढ़ माता मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। घायलों को झांसी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। मरने वाले युवक की छह दिन पहले ही शादी हुई थी।
विज्ञापन


जालौन जिले के टिकरिया गांव के निवासी कैलाश के यहां जवारे बोए गए थे। मंगलवार रात कैलाश और उसके परिजन और गांव के कुछ लोग दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से जवारे चढ़ाने मध्य प्रदेश के दतिया जिले के रतनगढ़ वाली माता मंदिर के लिए रवाना हुए। बुधवार तड़के तीन बजे दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉली ग्राम सिकंदरा चितगुवां रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचीं तो गेट खुला था। आगे जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली क्रॉसिंग को पार कर गई। जैसे ही दूसरी ट्रॉली निकल रही थी, उसी दौरान कानपुर की ओर से आ रही मालगाड़ी की चपेट आ गई। हादसे में एट के टिकरिया निवासी बुद्ध प्रकाश (22) पुत्र स्वर्गीय लच्छीराम लच्छीराम की मौके ही मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे में टिकरिया निवासी वीरेंद्र (40), उसकी बेटी पूजा (25), प्रेमचंद्र (47), उसकी पत्नी सीमा (45), हरीशंकर (35), उसकी पत्नी सोमवती (32), बेटी रश्मि (13), बेटा निहाल (12), प्रेमवती (40) पत्नी देवीदास, बेटा ऋषभ (12), दीपक (16) पुत्र मल्लू, अनिल (26) पुत्र ठाकुरदास व मथुरा प्रसाद घायल हो गए। ट्रैक्टर-ट्राली पर 20 से 22 लोग सवार थे। ट्रैक्टर को झांसी का ही युवक चला रहा था। घटना के बाद एसपी आरए कुलदीप नारायण, एसडीएम मोंठ सुनील शुक्ला, सीओ मोंठ आशापाल सिंह मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला कि क्रॉसिंग के पास बनी चौकी में गेटमैन सुनील कुमार सो गया और गेट खुला रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed