फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Thousands of stolen goods from two closed houses

दो बंद घरों से हजारों का सामान चोरी

Thu, 08 Mar 2018 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Updated Thu, 08 Mar 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
Thousands of stolen goods from two closed houses
घर में चोरी - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो

रामपुरा कस्बे के मोहल्ला जवाहर नगर में चोरों ने दो सूने घरों को अपना निशाना बना लिया। चोर सबसे पहले मोहल्ले रामप्रकाश पुत्र रामचरन के घर जा धमके। रामप्रकाश अपने परिवार समेत इटावा भट्टे में काम करने गया था। चोर घर के मुख्य दरवाजे पर लगे ताले व कुंडी काटकर अंदर घुस गए। चोरों ने एक कमरे में जाकर वहां रखी अलमारी का लॉक तोड़कर जेवरात व नगदी पार कर दी। इसके बाद बदमाश रामप्रकाश के पड़ोसी मोहन पुत्र मुलू के घर जा पहुंचे।

विज्ञापन


वह भी अपने परिवार समेत रामप्रकाश के साथ भट्टे पर काम करने गया था। चोर उसके घर के दरवाजे की भी कुंडी काटकर अंदर घुस गए और सारा घरेलू जरूरत का सामान चोरी कर लिया। सुबह पड़ोसियों ने जब दोनों घरों की कुंडी व ताले कटे देखी तो सूचना रामप्रकाश व मोहन को दी। कुछ देर में ही दोनों परिवार समेत घर पहुंचे, जहां सामान बिखरा देखकर उनके होश उड़ गए। रामप्रकाश ने बताया कि चोर उसके घर से 20 हजार रुपये नगद व करीब 40 हजार रुपये कीमत के जेवर चोरी कर ले गए है।
विज्ञापन


वहीं चोर मोहन के घर से टीवी, फ्रिज, पंखा, पीतल के बर्तन व करीब 45 हजार रुपये कीमत के जेवर चोरी कर ले गए है। उन दोनों तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पीड़ितों ने थाने में चोरी की तहरीर दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed