{"_id":"5b7b047742c792464429e237","slug":"thieves-in-three-stores-in-one-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही रात में तीन दुकानों में चोरियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक ही रात में तीन दुकानों में चोरियां
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Updated Mon, 20 Aug 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
चोरी के खिलाफ दुकानदारों ने दुकानें बंद रखी।
- फोटो : amar ujala
बता दें कि रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली में तीनों थानों का अर्दली रूम करते हुए निर्देश दिए थे कि खासतौर पर चोरी की घटनाओं में कमी लाई जाए। रात में पुलिस गश्त व पिकेट ड्यूटी बढ़ाई जाए, लेकिन अपर पुलिस अधीक्षक के इन निर्देशों का उल्टा ही असर देखने को मिला। रात होते ही चोरों ने तहसील के निकट स्थित फोटो कापी व स्टूडियो की एक नहीं बल्कि तीन-तीन दुकानों के ताले चटका दिए। देवेंद्र पांचाल की मां इंटरनेट व फोटो स्टूडियो, प्रवीण कुमार वर्मा की स्टूडियो व संतराम शिवहरे की नेटविजन नाम से दुकानें हैं।
विज्ञापन
रविवार रात करीब 9 बजे दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें बंद कर घर चले गए, तभी रात में चोरों ने तीनों दुकानों के ताले चटका दिए। सोमवार सुबह जब लोग टहलने के लिए निकले तो उन्होंने ताले टूटे देखकर दुकानदारों को सूचना दी। सूचना पाकर दुकानदार पहुंचे तो पाया कि तीनों दुकानों से 2 लैपटाप, 2 एलईडी टीवी, 3 प्रिंटर, आधार कार्ड मशीन, रेटिना मशीन, इनवर्टर व बैट्री सहित 2 एटीएम कार्ड व 3200 रुपये गायब मिले।
विज्ञापन
इसके बाद सभी दुकानदार ने बाजार बंद कर दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करनी शुरू कर दी। आरोप था कि पुलिस की हीलाहवाली से चोरों के हौसले बुलंद हैं। इसके बाद सभी दुकानदार कोतवाली पहुंच गए। इसके बाद कोतवाल संजय कुमार गुप्ता, चौकी प्रभारी शीतला प्रसाद मिश्र ने पुलिस फोर्स के साथ मौका मुआयना किया। एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी होने से दुकानदारों में काफी आक्रोश था। जब कोतवाल ने शीघ्र खुलासा किए जाने के आश्वासन दिया दुकानदार शांत हुए। इस संदर्भ में कोतवाल संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। शीघ्र ही चोरियों की घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन