फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The young man was found hanging from a tree, found a suicide note

पेड़ पर लटकता मिला युवक, मिला सुसाइड नोट

Tue, 17 May 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Tue, 17 May 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
The young man was found hanging from a tree, found a suicide note
मृतक दीपक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कोंच निवासी एक युवक मंगलवार को ग्राम अंडा के पास पेड़ पर फांसी पर लटका मिला। मृतक की जेब से 12 पेज का सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने पत्नी, सास, ससुर और साली की प्रताड़ना से दुखी होकर जान देने की बात लिखी है। मृतक के भाई की तहरीर पर चारों लोगों पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोंच के मोहल्ला सुभाषनगर
विज्ञापन


निवासी दीपक सोनी (31) पुत्र स्व. महेंद्रसिंह सोनी दो दिन से लापता था। मंगलवार सुबह उसका शव पास के ग्राम अंडा के खेतों में एक पेड़ पर लटका मिला। सूचना पर कोतवाल मनवीर सिंह, एसआई रवींद्र त्रिपाठी मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस कप्तान बबलू कुमार ने फील्ड यूनिट को मौके पर भेजा। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर
विज्ञापन


पहुंचे मृतक के नजदीकी लोगों ने पूरे गांव के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया जिससे दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। इस पर कई थानों की फोर्स गांव में बुला ली गई। बताया जाता है कि दीपक की शादी पांच साल पहले अंडा गांव के शत्रुघ्न की बेटी गौरी से हुई थी और उसकी दो साल की एक बेटी भी है। कुछ सालों से पति पत्नी के बीच बन नहीं रही थी। सोमवार को भी
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरी पति की शिकायत लेकर कोतवाली गई थी। इस पर पुलिस ने दीपक की खोज कराई, लेकिन उसके न मिलने पर पुलिस उसके भाई को थाने लिवा लाई थी। बताते हैं कि भाई की हिरासत की खबर सुन कर दीपक रात में ससुराल अंडा पहुंचा और फिर इसके बाद उसकी लाश पेड़ पर मंगलवार सुबह लटकी मिली। दीपक की जेब से मिले 12 पेज के सुसाइड नोट में


पत्नी गौरी, ससुर शत्रुघ्न, सास रामादेवी निवासी ग्राम अंडा और साली दीक्षा पत्नी लव सोनी निवासी गांधीनगर कोंच पर प्रताड़ना का आरोप लगाय गया हैै। मृतक के भाई अभय कुमार ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed