{"_id":"5c2e53cabdec2256b9144ca8","slug":"the-same-night-thieves-in-three-houses-of-umri-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही रात उमरी गांव के तीन घरों में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक ही रात उमरी गांव के तीन घरों में चोरी
Thu, 03 Jan 2019 11:56 PM IST
gaurav gaurav
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Published by: gaurav gaurav
Updated Thu, 03 Jan 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
चोरी के बाद घर के बाहर लगी ग्रामीणों की भीड़
- फोटो : amar ujala
उमरी निवासी एमपी पुलिस से रिटायर्ड सिपाही प्रहलाद सिंह परिवार समेत रिश्तेदारी में गए हैं। छत के रास्ते से घुसे चोरों ने प्रहलाद के घर की अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे जेवर नगदी पार कर दिए। इसके बाद चोरों ने पड़ोस में रहने एमपी एसएएफ में तैनात जवान राजकरण के घर पर भी धावा बोला, वहां भी कोई नहीं था। चोर मेन गेट का ताला तोड़कर घर में घुसे और बक्से में रखे जेवर नगदी समेट ले गए।
विज्ञापन
इसी तरह चोरों ने पड़ोसी अरविंद के घर से भी हजारों का माल पार कर दिया। यहां भी घर बंद पड़ा। इसके बाद चोरों ने पास में ही रहने वाले राजेश के घर की कुंडी काटने का प्रयास किया तो घरवाले जाग गए। जिस पर चोर भाग निकले। सुबह गांव निवासी एक और व्यक्ति ने अपने घर पर चोरी के प्रयास की जानकारी दी। गुरुवार की सुबह से ही लोगों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश था। इलाकाई लोगों के मुताबिक रात के वक्त पुलिस क्षेत्र में बिल्कुल भी नहीं आती है।
विज्ञापन
कई बड़ी चोरियों का भी खुलासा नहीं हुआ है। जिस कारण चोरों में पुलिस का खौफ खत्म सा हो गया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि किसके घर से कितना सामान गया है। अभी इसका कुछ पता नहीं चल सका है क्योंकि घरवाले अभी तक लौटे नहीं है। फिलहाल पुलिस ने तीन चार संदिग्धों को उठाया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटनाओं का अनावरण किया जाएगा।
विज्ञापन