फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Teenager raped , reports

किशोरी से बलात्कार, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 09 Jan 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई Updated Sat, 09 Jan 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
Teenager raped , reports
थाना आटा के एक गांव में एक किशोरी के साथ बलात्कार की घटना सामने आई है।
विज्ञापन
वारदात के बाद युवक युवती को जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। पुलिस ने पीड़ित के परिजनों की तहरीर पर बलात्कार व पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस दौरान पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण भी किया। पुलिस आरोपी की जल्द गिरफ्तारी

का दावा भी कर रही है। आटा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 17 वर्षीय किशोरी अपने बाड़े में जानवर बांधने जा रही थी। इसी दौरान गांव का ही एक युवक कक्कू ठाकुर पीछे से आया और उसे धर दबोचा। आरोप है कि युवक ने किशोरी के साथ बलात्कार किया। युवती के चीखने पर आस पास के लोग दौड़ पड़े। यह देखकर युवक किशोरी को जान से मारने की धमकी

देता हुआ भाग खड़ा हुआ। किशोरी ने आपबीती परिजनों को बताई तो पीड़ित के पिता ने आटा थाने में घटना की तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण भी किया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक पर बलात्कार व पास्को की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed