समाधान दिवस पर सीओ के साथ हाथापाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि पुलिस ने गुरुवार रात मुहाना के पास मौरंग के डंप पर लेटे डकोर निवासी राजाराम के बेटे हरपाल को पकड़ा था। पुलिस को शक था कि वह डंप की रखवाली कर रहा था, जिससे पता चल सकता था कि मौरंग किसकी है। शुक्रवार दोपहर सीओ सिटी डकोर थाने में समाधान दिवस निपटा रहे थे, तभी अचानक हरपाल का बड़ा भाई राजकुमार उर्फ गज्जू पहुंचा और पुलिस पर भाई को छोड़ने का दबाव बनाने लगा। हो हल्ला सुनकर सीओ ने हस्तक्षेप किया। सीओ बोले, तभी राजकुमार ने उन पर हमला बोल दिया और उनकी वर्दी खींच ली, जिससे ऊपर के कुछ बटन भी टूट गए और नाखून लग गए।
यह देख पास खड़े पुलिस वालों ने राजकुमार को पीटना शुरू कर दिया। पिटाई से राजकुमार की हालत बिगड़ गई तो आनन फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिटाई की सूचना पाकर सपा नेता भी उसकी पैरवी में अस्पताल पहुंचे। सपा जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव का कहना है कि भाजपा सरकार में पुलिस निरंकुश हो गई है।
वहीं सीओ ने बताया कि हरपाल को सिर्फ पूछताछ के लिए लाया गया था। खनिज विभाग के अधिकारी भी उससे पूछताछ कर रहे थे। तब तक राजकुमार ने समाधान दिवस पर पहुंचकर हंगामा कर दिया। कहा कि राजकुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं सूत्रों की मानें तो हंगामे के बाद पुलिस ने राजकुमार के भाई हरपाल को भी छोड़ दिया।