{"_id":"5b60a4764f1c1b0c718b72a1","slug":"report-against-five-including-pradhan-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान पुत्र समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधान पुत्र समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Updated Tue, 31 Jul 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
गोलियां
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि रविवार की रात संदी गांव में घर के बाहर बरामदे में सो रहे मकसूद (65) पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया था। उन्होंने तमंचे से मकसूद पर फायर किया, गोली दीवार से टकराने पर उसके छर्रे उसके चेहरे पर लग गए थे। हालत नाजुक होने पर मकसूद को कानपुर रेफर कर दिया गया था, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
वहीं मकसूद के बेटे इसरार ने ग्राम प्रधान सरोज देवी के बेटे अश्वनी उर्फ रवि पुत्र संतोष कुमार, उसके साथी राजेंद्र उर्फ राजू पुत्र प्रयाग नारायण, अतर सिंह पुत्र लालाराम कुशवाहा, धीरज कुमार पुत्र प्रमोद कुमार व अमित कुमार पुत्र विनोद तिवारी निवासीगण ग्राम संदी के खिलाफ जानलेवा हमला करने की तहरीर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने उसकी तहरीर पर उक्त सभी के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन सभीफिलहाल फरार है। पुलिस ने वहीं तीन लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है। पुत्र इसरार ने बताया है कि प्रधानी के चुनाव के वक्त पिता मकसूद ने गांव की प्रधान सरोज दुबे के विरोधी अमरपाल का समर्थन किया था। लेकिन अमर पाल चुनाव हार गया था और तबसे वह लोग रंजिश मानते हैं। इसी के तहत वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन