{"_id":"58d954ab4f1c1b447763e499","slug":"rape-attempt-on-force","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर रेप का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचे के बल पर रेप का प्रयास
अमर उजाला जालौन
Updated Mon, 27 Mar 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
rape
शहर कोतवाली के एक गांव में दिन दहाड़े शोहदे ने घर में घुसकर युवती से रेप का प्रयास किया। युवती के विरोध करने पर शोहदे ने उसे जमकर पीटा। आरोप है कि शोहदा घर से 40 हजार रुपये भी लूट ले गया है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामला पुरानी रंजिश का लग रहा है। फिलहाल जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार की दोपहर करीब एक बजे वह पत्नी के साथ खेत पर गया था। घर में उसकी 18 वर्षीय पुत्री अकेली थी। आरोप है कि इस बीच मौका पाकर गांव निवासी युवक उसके घर आ धमका और तमंचा दिखाकर बेटी से रेप का प्रयास किया। विरोध करने पर उसने बेटी को मारापीटा।
विज्ञापन
चीखपुकार सुन आसपास के लोगों के पहुंचने से पहले ही युवक बेटी को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। कोतवाली पहुंचे परिजनों ने रेप के प्रयास के साथ लूट का भी आरोप लगाया है। कोतवाल संजय गुप्ता का कहना है कि दोनों घटनाएं एक साथ होना गले नहीं उतर रहा है। इसलिए पूरी जांच के बाद ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन