{"_id":"59821f944f1c1b743d8b45a1","slug":"older-jumps-in-yamuna","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध ने यमुना में लगाई छलांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वृद्ध ने यमुना में लगाई छलांग
Thu, 03 Aug 2017 12:23 AM IST
अमर उजाला/उरई
अमर उजाला/उरई
Updated Thu, 03 Aug 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
नदी के किनारे घाट पर वृद्ध की तलाश करती कोतवाली पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
कालपी। कसबा निवासी एक वृद्ध ने कपड़े, छड़ी और जूते पुल पर उताकर कर बुधवार को यमुना में छलांग लगा दी। राहगीर की सूचना पर पुलिस ने गोताखोरों से तलाश कराई लेकिन वृद्ध का पता नहीं चला है। कालपी में यमुना पुल से बुधवार दोपहर एक वृद्ध नदी में कूद गया। बाइक से निकल रहे एक राहगीर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कोतवाल संजय गुप्ता मौके पर पहुंचे। पुल की सात नंबर की कोठी पर लाइनिंग की टी-शर्ट, सफ़े द पैजामा, जोड़ी जूते और एक छड़ी रखी थी। पुलिस ने कानपुर देहात क्षेत्र के गोताखोरों को बुलाया और तलाश कराई। नदी में तेज बहाव के कारण गोताखोरों ने गहराई में जाने से हाथ खड़े कर दिए। खबर मिलने पर कालपी के मोहल्ला मनीगंज निवासी पारुल (14) पुल पर पहुंचे। उन्होंने कपड़ों छड़ी से वृद्ध की शिनाख्त ताऊ प्रेमकुमार शुक्ला (68) पुत्र पन्नालाल के रूप में की। पारुल ने बताया कि ताऊ सुबह 11 बजे टहलने निकले थे। अविवाहित ताऊ का कुछ ही दिनों पहले उनके हार्ट का ऑपरेशन हुआ था। कोतवाल ने बताया की टी शर्ट की जेब में चालीस रुपये व दर्द निवारक की दवा मिली है। नदी में वृद्ध की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।