फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Non prefectures are connected to wires Gokshi

गैर जनपदों से जुड़े हैं गोकशी के तार

Sun, 24 Jan 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई Updated Sun, 24 Jan 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
Non prefectures are connected to wires Gokshi
क्षेत्र में बडे़ पैमाने पर हुई गोकशी केे तार गैर जनपदों से भी जुडे़ हुए
विज्ञापन
हैं। शासन के दबाव और डीजीपी की सख्ती के बाद पुलिस पूरे नेटवर्क को सर्च करने में लग गई है। कदौरा पुलिस ने डेढ़ दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया है। एक दर्जन से अधिक लोगों को मुकदमे में नामित किया गया है। पुलिस की कई टीमें गैर जनपदों में गौ माफियाओं की गिरफ्तारी के

लिए छापेमारी कर रही है। कदौरा पुलिस का दावा है कि पुलिस गौ माफियाओं के नेटवर्क पर पहुंच गई है। जल्द ही पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करके दोषियो को गिरफ्तार किया जाएगा।गोकशी और मांस तस्करों का नेटवर्क आसपास के जिलों में भी फैला है। पुलिस की जांच में यह बात सामने आ गई है। शासन और आला अफसर की हरी झंडी पर क्षेत्र के कई नामचीन

लोगों के मोबाइल भी सर्विलांस पर लगाए गए हैं। कदौरा पुलिस के अनुसार आरोपियों की तलाश में हमीरपुर, कानपुर देहात व झांसी, औरैया समेत आसपास के जिलों में छापेमारी की जा रही है। पुलिस की कई टीमें इसमें लगी है। पुलिस का दावा है कि पुलिस गौ माफियाओं के नेटवर्क तक पहुंच गई है। जल्द ही पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

कांटे से कांटा निकाल रही पुलिस
इलाकाई पुलिस कांटे से कांटा निकालने की रणनीति पर काम कर रही है। सूत्र बताते हैं कि पुलिस अब उन लोगों को हथियार बना रही है, जो कभी इस अवैध व्यापार से जुडे़ रहे और रसूखदारों के आगे बेबस होकर उन्हें यह काम बंद करना पड़ा। अब यही लोग पुलिस के लिए मददगार साबित हो सकते हैं।

मास्टर माइंड की तलाश  

गोकशी की इतनी बड़ी घटना को अंजाम देने वाला क्षेत्रीय मास्टर माइंड कौन है, इस पर सबकी निगाहें हैं। बताया जाता है कि मास्टर माइंड के राजनीतिक आकाओं ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए हाथ पीछे खींच लिए हैं। किसकी शह पर इतना बड़ा कांड किया गया, इस पर भी पुलिस की जांच टिकी हुई है।

राजनीतिक दलों के संरक्षण की भी जांच
पुलिस अपनी जांच में उन लोगों पर भी निगाह लगाए हुए है जो सत्ताधारी दल से संबंध रखे हुए हैं। इसकी आड़ में ये अपने लोगों से गोतस्करी व गोकशी करा रहे हैं। पुलिस जल्द ही इनके गिरेबां तक पहुुंचने का दावा भी कर रही है।


गोकशी में पुलिस ने 15 संदिग्धाें को उठाया
 दो दिन पहले कदौरा थाना क्षेत्र के मुहारी गांव के बाहर खेत में करीब सवा सौ गायाें की हत्या कर मांस बंचने के मामले में कदौरा थाना पुलिस ने अब तक पंद्रह संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। वहीं गांव में एहतियात के तौर पर पीएसी तैनात कर दी गई है।

मालूम हो कि दो दिन पहले कदौरा थाना क्षेत्र के गांव मुहारी में पशु तस्करों ने करीब सवा सौ गायाें का वध कर उनके मांस और खालें निकाल लीं। साथ ही पशुआें के शवों को मुहारी गांव के बाहर खेत में फेंक दिया। जब इस मामले की जानकारी बजरंग दल व भाजपा कार्यकर्ताआें को हुई तो वह मौके पर पहुंचे और नारेबाजी कर बवाल काटा। इस दौरान

आरोपियाें के खिलाफ कार्रवाई न होने पर आंदोलन की मांग की थी। इन खबराें को अखबाराें ने प्रमुखता से प्रकाशित किया तो सूबे के डीजीपी ने मामले को संज्ञान में लेकर एसपी एन कोलांचि को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस की चार टीमें आरोपियाें की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। पुलिस ने पंद्रह संदिग्धाें को पकड़कर पूछताछ

शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गाय काटने वालाें को चिह्नित कर लिया गया है। अन्य आरोपियाें की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयासरत है। वहीं, गांव में किसी भी अनहोनी को देखते हुए गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है।

एसओ कदौरा सस्पेंड
गोकशी के मामले में एसओ कदौरा की लापरवाही पूर्ण कार्यप्रणाली पर सीओ कालपी की रिपोर्ट आने के बाद एसपी ने उसे तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। एसपी एन कोलांचि ने बताया कि बीते दो दिन पहले कदौरा के मुहारी गांव में कसाईयाें ने सवा सौ गायों का वध कर उनका मांस बेचने के मामले में लापरवाही बरतने में थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कहा कि ड्यूटी में लापरवाही या गुंडई करने वालाें के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed