फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Neighbors committed crime against child

पड़ोसी ने किया बच्ची से दुष्कर्म

Fri, 25 Aug 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला जालाौन
अमर उजाला जालाौन Updated Fri, 25 Aug 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
Neighbors committed crime against child
प्रतीकात्मक तस्वीर
 उरई। शहर के मोहल्ला नया पटेल नगर में युवक पड़ोस में रहने वाली छह साल की बच्ची को फुसलाकर अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची को डरा धमकाकर किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी थी। घर पहूंची लहुलूहान बच्ची ने परिजनों को आपबीती बताई। परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।  
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला नया पटेल नगर स्थित अनमोल होटल के पीछे शुक्रवार को छह साल की बच्ची खेल रही थी। मोहल्ला का निवासी अप्पू उर्फ शहीद पुत्र पुत्पल खान वहां पहुंच गया। उसने बच्ची को फुसलाकर गोद में उठा लिया और अपने घर ले गया। आरोप है अप्पू ने बच्ची से दुष्कर्म किया। इसके बाद को डराया धमकाया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बच्ची रोती हुई अपने घर पहुंची। बच्ची को लहूलुहान देख परिजन घबरा गए। पूछने पर रोेते हुए बच्ची ने परिजनों को आपबीती बताई। आक्रोशित परिजन शहीद के घर पहुंचे लेकिन तब तक वह घर से भाग चुका था। परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर बच्ची को जिला महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। कोतवाल देवेंद्र द्विवेदी ने बताया कि परिजनों की तहरीर और बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर शहीद के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

खेत पर चारा लेने गई युवती से दुष्कर्म
आटा। थाना क्षेत्र में खेत पर चारा लेने गई युवती के साथ आटा गांव के युवक ने दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 आटा थाना क्षेत्र की एक युवती (18) गुरुवार शाम नेशनल हाइवे स्थित स्वागत ढाबे के पीछे खेत पर चारा लेने गई थी। चारा काटते समय उसे आटा गांव निवासी रंजीत (35) पुत्र मलखान अहिरवार ने दबोच लिया। आरोप है कि मुंह दबाकर उसने युवती से दुष्कर्म किया। युवती को जान से मारने की धमकी देेकर वह भाग गया। युवती रोती हुई घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने थाने जाकर रंजीत के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष सुनील तिवारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। युवती को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed