{"_id":"584ee21c4f1c1b416b64993e","slug":"miscreants-looted-workers-hostage","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने मजदूर को बंधक बनाकर लूटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने मजदूर को बंधक बनाकर लूटा
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Mon, 12 Dec 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
लूट का छविचित्र
- फोटो : अमर उजाला
सड़क का निर्माण कर रहे मजदूराें के डेरे पर रविवार की रात छह असलहाधारी बदमाशाें ने धावा बोल दिया। इस दौरान एक मजदूर को बंधक बना लिया। उससे दस हजार रुपये लूट लिए। लुटेराें ने युवक से बाइक की चाबी मांगी तो उसने नहीं दी। इस पर उसके हाथ पैर रस्सी से बांध दिए और जमकर पीटा। लुटेरे तीन मोबाइल भी ले गए। सुबह पीड़ित थाना
कुठौंद पहुंचा और तहरीर दी। पुलिस ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। कुठौंद से बावली गांव के बीच पीडब्लूडी विभाग द्वारा सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। मेट कुंदन अपने मजदूरों के साथ वहीं सड़क किनारे तंबू लगाकर रहता है। रविवार की देर रात करीब 11 बजे छह बदमाश वहां आए और मेट कुंदन के सीने पर तमंचा लगाकर उससे करीब दस हजार रुपये लूट
लिए। इसके बाद लुटेराें ने उससे बाइक की चाबी मांगी जो उसने नहीं दी तो लुटेराें ने उसे रस्सी से बांधकर पीट दिया। चीख पुकार सुनकर मजदूर नवीन, साजन आदि जाग गए। जब उन्हाेंने विरोध किया तो लुटेराें ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। इसके बाद बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। जाते-जाते उन लोगों के तीन मोबाइल भी ले
विज्ञापन
गए। सुबह पीड़ित थाने आए और थानाध्यक्ष को मामले की तहरीर दी तो वह मौके पर पहुंचे और जांचकर कार्रवाई की बात कही है। उन्हाेंने बताया कि संदिग्धाें की तलाश की जा रही है जल्द ही आरोपी सलाखाें के पीछे होंगे।