{"_id":"57794a204f1c1bf96f7f9d13","slug":"jalaun-robbed-of-half-a-million-of-the-saraf","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालौन में सराफ से पांच लाख की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जालौन में सराफ से पांच लाख की लूट
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Sun, 03 Jul 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
लूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदमाशों ने सराफा कारोबारी से 26 हजार रुपये और लगभग पांच लाख के जेवर लूट लिए। शनिवार रात की यह घटना कोंच कोतवाली क्षेत्र की है। कोंच और जालौन पुलिस काफी देर तक व्यापारी को टरकाए रहीं। बाद में एसपी के हस्तक्षेप पर कोंच में मामला दर्ज हुआ। जालौन के मोहल्ला जोशियाना निवासी सराफा कारोबारी श्यामजी सोनी शनिवार को अपने कारीगर फर्दनबीस जालौन निवासी पिंटू सोनी के साथ
बाइक से सोने चांदी के गहने मार्केट में बेचने निकले थे। वह समथर आदि जगहों से गहने बेचकर शाम लगभग साढे सात बजे कोंच से जालौन की ओर चले। कोंच से लगभग 13 किमी दूर भेंड़ गांव के आगे निकलते ही पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने व्यापारियाें की बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। डराने के लिए हवाई फायर भी किया। टक्कर से व्यापारियाें की बाइक गिरते ही बदमाशों ने
व्यापारी से गहनाें वाला बैग व मोबाइल फोन छीने, बाइक की चाभी निकाल ली। इसी दौरान एक अन्य बाइक वहां आई। उस पर भी तीन बदमाश थे। पहले वाले बदमाशों ने छीना गया बैग इन बदमाशों को थामाया, फिर सभी बदमाशों दोनों बाइकों से जालौन की ओर भाग गए। पीड़ित किसी तरह रात करीब नौ बजे कोतवाली कोंच पहुंचे और कारतूस का खोखा पुलिस को देते हुए आपबीती सुनाई। पुलिस मौके पर
विज्ञापन
गई और मामला जालौन कोतवाली क्षेत्र का बताकर व्यापारियाें को टरका दिया। जालौन पुलिस ने कोंच का मामला बता कर टरकाया। पीड़ित व्यापारी ने इसकी शिकायत एसपी अशोक कुमार से की। उनकी फटकार पर कोंच कोतवाल मनवीर सिंह ने मामला दर्ज किया। सराफा व्यापारी ओमप्रकाश सोनी ने बताया कि बैग में तगादे में मिला 26 हजार रुपया, सोने की कीलें, बालियां आदि लगभग पांच लाख के जेवर थे। सभी बदमाशों के मुंह पर कपड़ा बंधा था। दोनों बाइकों की नंबर प्लेटों पर भी कपड़ा बंधा था।