{"_id":"57e2c4a04f1c1b0502a83652","slug":"electrical-substation-ransacked-lineman-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत उपकेंद्र में तोड़फोड़, लाइनमैन को पीटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विद्युत उपकेंद्र में तोड़फोड़, लाइनमैन को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Wed, 21 Sep 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
बवाल के दौरान क्षतिग्रस्त बाइकें।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली कटौती से परेशान करीब दो दर्जन युवकाें ने मंगलवार की रात जालौन रोड स्थित सब स्टेशन पर धावा बोलकर वहां मौजूद लाइनमैन व बिजली कर्मियाें को जमकर पीटा और उनकी बाइक तोड़कर पानी में फेंक दी। सुबह एसडीओ धर्मवीर सिंह कोतवाली पहुंचे और अज्ञात हमलावराें के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाल ने मामले में जांचकर कार्रवाई की बात
कही है। जालौन रोड स्थित उपकेंद्र पर मंगलवार की रात करीब एक बजे लाइट न आने से नाराज सुशीलनगर निवासी दो दर्जन युवकाें ने धावा बोल दिया। उन्होंने वहां मौजूद कर्मियाें व लाइनमैन के साथ मारपीट कर दी। किसी तरह वहां मौजूद कर्मचारियाें ने भागकर अपनी जान बचाई। इससे भी जब उपद्रवियाें का मन नहीं भरा तो उन्हाेंने
कर्मचारियाें की बाइकाें में तोड़फोड़ कर उन्हें पास में ही भरे पानी में डाल दिया। सुबह एसडीओ धर्मवीर सिंह कोतवाली पहुंचे और अज्ञात हमलावराें के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाल जेपी यादव ने मौके पर दरोगा व सिपाहियाें को भेजकर जांचकर आरोपियाें के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है।